चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की हुई बैठक

हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने को लेकर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भर के पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्तो, पुलिस अधीक्षकों तथा पुलिस उपायुक्तों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। इस बैठक में पुलिस बल की तैनाती करने सहित मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मतदान प्रक्रिया के लिए मजबूत कानून व्यवस्था की रणनीति तैयारः
बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार ने 25 मई को प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी तैयारियां की रिपोर्ट प्रस्तुत की। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि लोग बिना डरे निष्पक्ष तरीके से मतदान कर सकेें इसलिए सभी पुलिस अधिकारी चुनाव ड्यूटी को लेकर किसी तरह का संशय ना रखें और अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को ड्यूटी बारे स्पष्टता लाने के लिए उनकी ब्रीफिंग करते रहें। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर कानून व्यवस्था बाधित करने संबंधी संभावित अलग-अलग परिस्थितियों के उत्पन्न होने पर पुलिसकर्मियों को कब, क्या और कैसे काम करना है इसे लेकर उन्हें स्पष्टता होनी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वे पुलिसकर्मियों को जरूरी नंबरों की सूची भी उपलब्ध करवाएं ताकि जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारी से संपर्क किया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक, जिला उपायुक्त के साथ तालमेल स्थापित करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक स्तर पर कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें।
प्रत्येक स्तर पर मैसेज हो लाउड एंड क्लियर
 कपूर ने कहा कि बूथों पर तैनात पुलिसकर्मी को वहां पर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करनी है। हर पुलिसकर्मी को अपने डूज और डोन्ट्स अच्छे से पता होने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बारे में पुलिस अधिकारी से लेकर ड्यूटी पर तैनात अंतिम पुलिसकर्मी तक को मैसेज साफ और स्पष्ट होना चाहिए। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों में आपस में मजबूत तालमेल बनाए रखने हेतु संचार तंत्र का उपयोग करना बहुत जरूरी है।
चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर-
बूथों पर पुलिस बल की तैनाती संबंधी विषय पर उन्होंने कहा कि सभी जिलों को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध करवा दिए गए है। पुलिस आयुक्त तथा पुलिस अधीक्षक अपने अधिकार क्षेत्र में बूथों पर जरूरत के हिसाब से इनकी तैनाती करें। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से लेकर मतदान समाप्त होने के बाद भी पुलिस बल सतर्क रहे और असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखें। पुलिसकर्मी इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें कि मतदान पूरा होने के बाद किसी प्रकार की हिंसा न हो और चौकन्ने होकर मतदान के अगले दिन तक भी ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें।
सक्रिय नियंत्रण कक्ष, त्वरित कार्रवाईः
इसके अलावा पुलिस अधिकारी नियंत्रण कक्षों पर उपलब्ध स्टाफ से संपर्क में रहे और वहां चुनाव संबंधी आने वाली प्रत्येक कॉल पर नजर बनाए रखें। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी आने वाला प्रत्येक फोन अत्यंत महत्वपूर्ण होगा इसलिए नियंत्रण कक्ष में फोन आने के बाद मैसेज कहां, कैसे और किस अधिकारी अथवा कर्मचारी तक पहुंचना है यह सुव्यवस्थित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान वायरलेस सिस्टम को प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करना है। उन्होंने कहा कि यदि मतदान से पूर्व इन सभी पहलुओं पर होमवर्क कर लिया जाएगा तो निश्चित तौर पर मतदान के दिन किसी पुलिसकर्मी को कोई समस्या उत्पन्न नहीं होंगी। इसके अलावा, उन्होंने पेट्रोलिंग पार्टियों को भी गश्त नियमित तौर पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदान केंद्र पर लोग बिना डरे निष्पक्ष तरीके से मतदान करें, इसके लिए व्यवस्था की जानी चाहिए।
पर्याप्त पुलिस बल, सुदृढ़ सुरक्षा तंत्रः
बैठक में बताया गया कि लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा पुलिस के 35 हज़ार से अधिक पुलिसकर्मी (एसपीओ सहित), पैरामिलिट्री फोर्स की 112 कंपनियां, 24 हजार से अधिक होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंतर्राज्यीय(इंट्रा स्टेट) तथा अंतरराज्यीय(इंटर स्टेट) सीमाओं पर कुल 300 नाके लगाए जाएंगे। प्रदेश में मतदान के लिए 10 हजार 343 स्थानों पर कुल 20 हजार 6 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, 1362 स्थानों पर 3033 मतदान केन्द्रो को संवेदनशील(क्रिटिकल) माना गया है तथा 51 मतदान केन्द्रों को वल्नरेबल माना गया है।इन मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में 418 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 415 स्टेटिक सर्विलांस टीम तथा 34 क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने को लेकर 1039 पेट्रोलिंग पार्टी भी लगाई गई है जो दिन रात गश्त कर रही है।
नए कानूनो पर प्रशिक्षण व मॉक एक्सरसाइज
 इसके अलावा बैठक में तीन नए कानूनों को प्रभावी तरीके से लागू करने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। श्री कपूर ने कहा कि तीन नए कानूनों को प्रभावी तरीके से लागू करने में जिला पुलिस उपायुक्तो एवं पुलिस अधीक्षको की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री कपूर ने उनसे कहा कि वे अनुसंधान अधिकारियों को नए कानून के बारे में अच्छे से प्रशिक्षण करवाने की दिशा में काम करें। उन्होंने 25 मई के बाद अनुसंधान अधिकारियों की इन नए कानून को लेकर मोक एक्सरसाइज करवाने की आवश्यकता पर भी बल दिया ताकि 1 जुलाई 2024 तक प्रत्येक अनुसंधान अधिकारी पूरे आत्मविश्वास के साथ इन नए कानूनों के अनुरूप कार्य कर सके।
ये रहे उपस्थितः 
पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी आलोक मित्तल, अतिरिक्त पुसिल महानिदेशक साइबर ओ पी सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण एवं कल्याण) अमिताभ ढिल्लों, आईजी कानून एवं व्यवस्था हरदीप दून सहित वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास हरियाणा -:मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता के सात सूत्रीय सिंद्धात पर हरियाण शाखा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जनसेवा में अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। हरियाणा शाखा जनसेवा में महज आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि...

पोरिवर्तन से असंतोष तक: तृणमूल कांग्रेस की गिरती पकड़ की कहानी

चंडीगढ़-:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  एक बार फिर यह संकेत दे गए कि राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन अक्सर सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह एक पूरे राजनीतिक दौर के अंत और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन जाता है। वर्ष 1977 में वाम मोरचा का उभार और 2011 में ममता...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.