बागी विधायकों से खफा CM सुक्खू बोले…पछतावा करके अपनी गलती कोई मानता है तो माफी देने मे हर्ज नहीं

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- राजनीती में सभी तरह की संभावना हमेशा रहती हैं, ऐसा ही कुछ इन दिनों हिमाचल प्रदेश की राजनीती में देखने को मिल रहा है.  कांग्रेस के छह बागी विधायकों की वापसी को लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म हैं, तो वहीं सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि यदि पछतावा करके अपनी गलती को कोई मानता है तो माफी देने मे कोई हर्ज नहीं है.ये बात उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कही.
नाराजगी एक परिवार में साधारण बात
हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि
राजनीतिक जीवन में जो पार्टी से धोखा करते है वो काले नाग कहलाते हैं लेकिन पछतावा करके अपनी गलती को कोई मानता है तो माफी देने मे कोई हर्ज नहीं है. लेकिन वो  उस कैद से तो छूटे, जिस कैद में कई घटे से बैठे हैं.मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बार-बार नाराजगी की बात की जा रही है, वह नाराजगी एक परिवार में साधारण बात है. जब हम एक परिवार में रहते हैं, तो छोटी-मोटी नाराजगी चलती रहती है. उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह से उनकी सुबह 7 बात हुई और इसके बाद दोपहर के वक्त भी उन्होंने विक्रमादित्य सिंह से बात की. उन्होंने कहा कि यह सब छोटी बातें हैं, जो परिवार में चलती रहती हैं.
बीजेपी बेबुनियाद दावे करना बंद करे 
सीएम ने  यह भी कहा कि रामपुर के विधायक नंदलाल को कैबिनेट रैंक के साथ सातवें वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. उन्होंने कहा कि नंद लाल जिला शिमला के सबसे वरिष्ठ नेता हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट है. भारतीय जनता पार्टी को बेबुनियाद दावे करना बंद कर देना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि छह अयोग्य घोषित हुए विधायकों को चंडीगढ़ में सीआरपीएफ की सिक्योरिटी में रखा गया है. यह लोकतंत्र के लिए सही बात नहीं है.
भाजपा के पास बहुमत है, तो साबित करे 
 सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार पूरी तरह सुरक्षित है और सरकार पूरे पांच साल चलेगी. भारतीय जनता पार्टी को यह बताना चाहिए कि वह सरकार के अल्पमत में होने का दावा कैसे कर रही है? मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह भी कहा कि अगर भाजपा के पास बहुमत है, तो वह इस बहुमत को साबित करके दिखाए.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर अनुराग ठाकुर का बयान: चुनाव आयोग पर सवाल उठाना हार की हताशा

कांगड़ा,राहुल चावला —: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल, चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वे शाहपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान: CBI जांच पर भरोसा, विपक्ष पर निशाना, गांवों के विकास पर जोर

करनाल-:करनाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने Central Bureau of Investigation (CBI) जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, ऐसे में किसी तरह के संदेह जताना उचित नहीं है। उन्होंने...

महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना, कुलविन्द्र कौर सैनी ने मांगा जनसमर्थन

अम्बाला, 1 मई — नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविन्द्र कौर सैनी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई को बड़ा मुद्दा बताया। अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हुए, उसके तुरंत बाद आम जनता पर महंगाई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.