लोकसभा चुनावों के लिए हिमाचल जनता पार्टी ने ठोकी ताल, मंडी से किया चुनाव लड़ने का ऐलान

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल में एक और दल ने अपनी ताल ठोक दी है। इन चुनावों में पहाड़ी प्रदेश से हिमाचल जनता पार्टी चारों सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारेगी। पार्टी ने देश की दूसरे सबसे बडे संसदीय क्षेत्र मंडी लोकसभा के लिए मंडी जिला के बल्ह निवासी महेश सोनी को मैदान में उतार दिया है। आने वाले समय में पार्टी द्वारा अन्य सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएंगी।
हिमाचल की चारों सीटों पर चुनाव लडेगी पार्टी, मंडी से महेश सैनी को उतारा मैदान में
 मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान हिमाचल जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पवन कटोच ने बताया कि युवाओं को रोजगार, बेसहारा गउओं की रक्षा, दिन प्रतिदिन बढ़ती शिक्षा के मुद्दे पर चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद किसी भी पार्टी ने युवाओं को रोजगार देने का काई भी स्थायी हल नहीं हैं। सड़कों पर बेसहारा घूम रही गउओं की रक्षा के लिए किसी सरकार के पास कोई प्लान नहीं है, जबकि हिमाचल के मंदिरों की आय का कुछ हिस्सा इनके संरक्षण पर खर्च किया जा सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि कहने को सरकारें सरकारी संस्थानों में शिक्षा व स्वास्थ्य निशुल्क में उपलब्ध करवा रही हैं। लेकिन इस सरकारों की इस नीति से सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। धनवान लोग निजी संस्थानों में लाखों रूपये फीस भरकर अपने बच्चों को नीट व अन्य टेस्ट की कोचिंग करवा देंते हैं, लेकिन गरीब परिवारों के बच्चें गुणातमक शिक्षा से वंचित रहे हैं। सरकारों को चाहिए ही सरकारी स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम शुरू किए जाएं जिससे गरीब बच्चें भी बेहतर शिक्षा प्रात्त कर सके। सरकारें स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहीं हैं, लेकिन इन संस्थानों में बेहतर चिकित्सक न होन के कारण मरीजों को बाहरी राज्यों में इलाज की लिए भटकना पड़ता है। आज उनकी पार्टी के साथ प्रदेश के हजारों लोग जुडें हैं और पार्टी पूरी तरत से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
वहीं इस मौके पर महेश सैनी ने कहा कि वे ऐसे परिवार से संबंध रखते हैं जिसकी कोई भी राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं हैं। दशकों से यहां पर राष्ट्रीय पार्टियां ही चुनाव जीतती आई हैं। हिमाचल की जनता को इस बार क्षेत्रीय दल के ऊपर विश्वास जताना चाहिए। ताकि यहां के सांसद बेहतर तरीके से अपनी बात संसद में रख सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.