राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का आरोप..बोले केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.उन्होंने कहा कि  जयराम ठाकुर दिल्ली जाकर कोई पैकेज तो लेकर नहीं आते, लेकिन केंद्रीय जांच एजेंसी को परेशान करने के लिए लेकर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह तानाशाही है.
जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा को अपनी आंखों के सामने उपचुनाव में हार  नजर आ रही है. ऐसे में उपचुनाव के दौरान ही केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को करवाया गया. उन्होंने कहा कि अगर इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, तो उपचुनाव के इस तरह की कार्रवाई क्यों की गई. उपचुनाव में कांग्रेस तीनों सीट पर जीत हासिल कर रही है.नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता हिटलरशाही पर उतर आए हैं. मंगलवार को ही देहरा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह गो*ली मा*रने की बात कर रहे थे. इससे पहले भी भाजपा नेता इस तरह की बात करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में भी भाजपा ने विधायकों को खरीदकर जीत हासिल की। यह सब कर जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश को बदनाम करने का काम कर रहे हैं.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री सुक्खू की कसौली को बड़ी सौगात: जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ मंजूर, प्राथा स्कूल बनेगा सीबीएसई संस्थान

शिमला,25 जून-:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरी कलां में आयोजित जनसभा के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने जोहड़जी-मल्ला सड़क निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत करने, प्राथा विद्यालय को सीबीएसई से संबद्ध करने,जोगिंद्रा सहकारी बैंक की शाखा खोलने तथा चाटी ढांक में...

6 साल की रूहताज कौर ने रचा इतिहास, पंजाब की सबसे कम उम्र की आइस हॉकी खिलाड़ी बनीं

चंडीगढ़,24 जून-:पंजाब के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। लर्निंग पाथ्स स्कूल की कक्षा पहली की छात्रा 6 वर्षीय रूहताज कौर ने देहरादून में आयोजित आईएचएआई नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप की अंडर-12 श्रेणी में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर सबसे कम उम्र की खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया है। इतनी कम उम्र में...

मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले तेलंगाना निवासी पर चलेगा मुकदमा

चंडीगढ़,मोनिका रावत-:इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विवादित, भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपित तेलंगाना निवासी हसन मोहिउद्दीन सिद्दीकी(42) के खिलाफ अब चंडीगढ़ जिला अदालत में मुकदमा चलेगा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जिला अदालत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 318, 336(1), 336(3), 336(4), 340, 353, 356 के तहत चार्जशीट दाखिल...

पेरिस में चंडीगढ़ की धरोहर की नीलामी पर संकट, प्रशासन ने विदेश मंत्रालय से लगाई रोक की गुहार

चंडीगढ़,मोनिका रावत-:फ्रांस की राजधानी पेरिस में 25 जून को प्रस्तावित चंडीगढ़ की विरासत से जुड़े फर्नीचर की नीलामी को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने विदेश मंत्रालय (एमईए) से तत्काल हस्तक्षेप कर नीलामी रुकवाने और संबंधित विरासत वस्तुओं को भारत वापस लाने की मांग की है। संस्कृति सचिव,चंडीगढ़ प्रशासन ने विदेश मंत्रालय...

पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने का संदेश लेकर लुधियाना पहुंचे नितिन नवीन

लुधियाना(दलजीत  विक्की) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाना है। मोदी-शाह के टारगेट को साधने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करने लुधियाना पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जालंधर बाइपास पर पहुंचते ही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.