हमीरपुर जिला के लाहलड़ी गांव के अग्निवीर निखिल की मृ*त्यु से गांव में शोक…18 महीने पहले ही हुई थी भर्ती

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- अखनूर क्षेत्र के टांडा में एक सेना इकाई के अंदर ड्यूटी पर तैनात अग्निवीर के सर्विस हथियार से आ*त्मह*त्या करने का मामला सामने आया है। मृ*तक अग्निवीर निखिल डडवाल की मृ*त्यु के समाचार मिलने के बाद उनके घर व गांव में शोक की लहर दौड़ गई है । गौरतलब है कि निखिल 18 महीने पहले ही अग्नि वीर भर्ती हुआ था और अपनी ट्रेनिंग करने के बाद आजकल अखनूर सेक्टर में सेवारत था ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अखनूर क्षेत्र के टांडा में सेना इकाई के अंदर मृतक अग्निवीर निखिल डडवाल निवासी लाहलड़ी ज़िला हमीरपुर हिमाचल ने ड्यूटी के दौरान लगभग 6:30 बजे अपने खुद के सर्विस हथियार से आ*त्मह*त्या की। शाम को यूनिट के अन्य लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। वे उस ओर दौड़े जहां से आवाज आई थी और मृ*तक को घायल अवस्था में पड़ा हुआ पाया। साथी जवानों ने उसे पास के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृ*त घोषित कर दिया गया। सेना या पुलिस ने अग्निवीर ने आत्महत्या के कारणों पर कोई भी टिपण्णी करने से फिलहाल इनकार किया।

मृ*तक अग्निवीर निखिल डडवाल के पड़ोसी पूर्व सैनिक ने बताया कि गत रात निखिल के पिता ने उन्हें दूरभाष पर बताया कि निखिल की यूनिट से कोई फोन आया था जिसमें निखिल को चोट लगने की बात कही गई । उन्होंने कहा कि यूनिट से आए फ़ोन नंबर पर उन्होंने बात की जिसमे उन्हें बताया गया कि निखिल को सिर पर गहरी चोट लगी थी जिसके चलते उसकी मृ*त्यु हो गई है । उन्होंने बताया कि यूनिट से आए लोगों ने बताया कि निखिल की अपने ही हथियार की गोली चलने से मौत हो गई ।
वार्ड पार्षद वकील सिंह ने कहा कि निखिल की मौत अपने ही हथियार से गोली चलने से हुई है जिसकी समाचार मिलते ही पूरे गांव में शो की लहर दौड़ गई है उन्होंने कहा कि मृ*तक का पार्थिव शरीर आज देर रात तक पहुंचाने की संभावना है जिसके बाद पूरे विधान से उसकी अंत्येष्टि की जाएगी । बता दें कि निखिल काफी गरीब घर से संबंध रखता था और उसकी दादी जिनकी उम्र लगभग 105 वर्ष की है का समाचार सुनने के बाद बुरा हाल है

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

हल्का उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की बैठकों का दौर, श्री आरती देवा मंदिर में टेका माथा

कहा — सनातन धर्म हमें एक-दूसरे का साथ देना और समाज सेवा सिखाता है अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज हल्का उत्तरी के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने श्री आरती देवा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.