कांग्रेस प्रदेश मुख्य प्रवक्ता ने सांसद अनुराग ठाकुर पर किया पलटवार.. अपने नाम के आगे क्यों लगाते हैं ठाकुर सरनेम

हमीरपुर:अरविन्द सिंह ( TSN)– सांसद अनुराग ठाकुर और उनकी पार्टी देश में लगातार जातीय गणना का विरोध कर रही है. अगर ऐसा है तो अनुराग ठाकुर अपने नाम के आगे अनुराग धूमल की जगह अनुराग ठाकुर का सरनेम क्यों लगाते हैं उनके पिता अपने नाम के आगे धूमल लिखते हैं। यह दोहरी मानसिकता लोगों को समझनी पड़ेगी। यह बात कांग्रेस प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। हमीरपुर में कांग्रेस प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने संसद में भाजपा नेताओं सहित हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर के द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को अशोभनीय करार दिया।
अनुराग लोकप्रियता पाने के लिए आए दिन विवादित बयान देते हैं : कौशल
 प्रेम कौशल ने  कहा कि भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार के पिछले दो कार्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष न होने के चलते मनमानी कर रहे थे मगर अब विपक्ष के नेता आम जनता के हित के प्रश्नों को उठा रहे हैं जिसका जवाब देने में असमर्थ भाजपा नेता बौखलाहट में गलत बयानबाजी कर रहे हैं । उन्होंने प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल में अनुराग ठाकुर का समर्थन करने पर कहा कि देश के प्रधानमंत्री को भी अशोभनीय व्यानबाजी करना अच्छा लगता है जो देश को शर्मसार करने वाला है ।भाजपा जातीय गणना का विरोध क्यों कर रही है राहुल गांधी संसद में साफ कह चुके हैं कि जातीय गणना होकर रहेगी पार्टी इस मुद्दे से पीछे नहीं हटेगी। कौशल ने कहा कि अनुराग ठाकुर का व्यवहार संसद में सबके सामने है केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह ना मिल पाने के कारण उनके अंदर जो निराशा है वह साफ दिख रही है और लोकप्रियता पाने के लिए वह आए दिन विवादित बयान देते हैं.
हिम्केयर योजना के बंद होने पर कमेटी गठित, समय आने पर सरकार देगी जवाब
वहीं प्रदेश में हिम्केयर योजना के बंद करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि योजना के तहत विभिन्न संस्थाओं के द्वारा इसके दुरुपयोग की शिकायतें आने के बाद सरकार ने इस पर एक कमेटी गठित की है जो आने वाले समय में इस पर जवाब देगी उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यरत सरकारी स्वास्थ्य संस्थाएं मरीज को सुविधा प्रदान करने में सक्षम है और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.