राजेंद्र राणा बोले.. सुजानपुर के विधायक लोगों की उम्मीद तोड़ने वाले बयान से करे परहेज

हमीरपुर , 8 अगस्त ( TSN)-पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने  सुजानपुर के नवनिर्वाचित विधायक पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि  ऐसे बयान देने से परहेज करना चाहिए जिससे लोगों में निराशा व्याप्त हो और लोगों का भरोसा टूटे।  में राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर के नवनिर्वाचित विधायक के इस बयान से यहां की जनता को निराशा हुई है कि सुजानपुर में आईपीएच और इलेक्ट्रिकल विभाग के डिवीजन की जरूरत नहीं है और इसके बिना भी लोगों का काम चल रहा है। राजेंद्र राणा ने कहा कि विकास  एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और अगर पांच विधानसभा क्षेत्र पर आधारित हमीरपुर जिला में चार विधानसभा क्षेत्र में ऐसे डिवीजन हैं तो फिर सुजानपुर को इससे वंचित रखा जाना यहां की जनता के साथ अन्याय है।
राजेंद्र राणा ने कहा कि उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में विधानसभा में जोरदार मांग उठाकर सुजानपुर में आईपीएच और इलेक्ट्रिकल विभाग के डिवीजन की जरूरत बताई थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने न केवल इस बारे घोषणा की थी बल्कि यह दोनों डिविजन क्रियाशील भी कर दिए गए थे जिससे सुजानपुर की जनता लाभान्वित हो रही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर यह दोनों डिवीजन बंद कर दिए गए और उन्होंने 5 मार्च 2023 को सुजानपुर में होली में पधारे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पुनः यह दोनों डिवीजन खोलने की मांग होली मंच से रखी थी जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया था। लेकिन इसके बावजूद इस घोषणा को मुख्यमंत्री ने पूरा नहीं किया।
 राजेंद्र राणा ने कहा कि उन्होंने  सुजानपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने के लिए भी लंबी जद्दोजहद की थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुजानपुर को एसडीएम कार्यालय का तोहफा दिया था। इसके बाद लंबी लड़ाई लड़कर उन्होंने सुजानपुर में टाउन हॉल का काम शुरू करवाया। राजेंद्र राणा ने कहा कि विधायक का काम विकास को आगे बढ़ाकर जन आकांक्षाओं पर खरा उतरना होता है। लेकिन नव निर्वाचित विधायक द्वारा दिया गया बयान लोगों में निराशा पैदा कर रहा है। राजेंद्र राणा ने कहा कि अगर सुजानपुर में यह दोनों डिवीजन खुलते हैं तो इसके लिए अलग से भी बजट आएगा जिससे यहां की जनता लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि विधायक को हर पंचायत में खेतों में बाढ़ लगाने का अपना वायदा पूरा करके दिखाना चाहिए और मुख्यमंत्री द्वारा सुजानपुर के लिए की गई घोषणाओं को अमली जामा पहनाने के लिए सरकार पर पूरा दबाव बनाना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.