/ May 18, 2026

नया बस स्टैंड और अस्पताल चारा फार्म की जमीन पर बनेंगे…सीएम ने दी मंजूरी

8 अगस्त, हिसार-एयरपोट के पास क्षेत्रीय चारा फार्म की जमीन पर नए बस स्टैंड और सिविल हस्पताल  के लिए जगह फाइनल हो गई है। सीएम ने जमीन ट्रांसफर की फाइल पर हस्ताक्षर करके इसे मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब यहां 30 एकड़ जमीन नए बस स्टैंड के लिए और 22 एकड़ जमीन मिल गई है। नया बस स्टैंड मिलगेट एरिया के नजदीक बनना तय हो गया है। साथ ही वहां सिविल अस्पताल भी बनेगा। हालांकि यह अलग बात है कि स्थानीय नेताओं ने यह भी कहा है कि पुराना बस स्टैंड भी यहीं रहेगी। शहर में नया  व पुराना दोनों बस स्टैंड रहेंगे।
अब चारा  फार्म को लीज  पर मिली इस जमीन के 30 एकड़ को रोडवेज  विभाग के नाम किया जाएगा और 22 एकड़ जमीन नागरिक अस्पताल के लिए हेल्थ विभाग के नाम हो जाएगी। इससे पहले परिवहन मंत्री भी इस जगह का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने भी इसको लेकर आश्वासन दिया था। शहर के लोगों ने नये बस स्टैंड के पक्ष में तर्क दिया था  कि यहाँ  बस स्टैंड बनने से जीजेयू  संस्थान, महिला कॉलेज में पढ़ने वाले  स्टूडेंट्स को सुविधा होगी। साथ ही पास ही एयरपोर्ट भी है।
बता दें कि शहर के कुछ व्यापारियों का धड़ा चाहता है  कि बस स्टैंड यहां से शिफ्ट न हो। उनका कहना है कि व्यापारियों  का व्यापार ठप हो जाएगा। मगर आधे से ज्यादा  शहर के लोगों की मांग है कि बस स्टैंड बाहर शिफ्ट हो, ताकि दिनभर लगने वाले जाम से बचा जा सके। कुछ लोग विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार पर दबाव बनाना चाह रहे हैं। मगर दूसरे लोगों का कहना है कि यह शिफ्ट होना चाहिए। दारअसल, बस स्टैंड के शिफ्ट होने से शहर में जाम की समस्या कम हो जाएगी। क्योंकि शहर के छोटे-बड़े वाहन तीन से चार सङ्गकों पर डायवर्ट हो जाएंगे। अभी तक तो बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए दिल्ली रोड का ही प्रयोग होता है। जैसे ही एयरपोर्ट बनेगा वाहनों का दमाग वर्तमान में भीड़भाड़ वाले इलाकों पर कम हो जाएगा। आपको  बता दें कि शहर के विधायक एवं केबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए पिछले आठ साल से प्रयास कर रहे थे। उनके लंबे प्रयास के बाद सीएम ने जमीन ट्रांसफर को लेकर फाइनल मुहर लगा दी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.