/ Aug 30, 2026

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक

शिमला, 12 अगस्त : भाजपा विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विली पार्क में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहें। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने बताया की विधायक दल में आपदा में मृत लोगो को लेकर एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव ने प्रदेश में आई आपदा को अति दुर्भाग्यपूर्ण बताया गाया साथ ही बैठक में 2 मिनट का मौन भी रखा गया। उन्होंने बता को भाजपा विधायक दल 25 से 28 विधायकों का हुआ और लोक सभा में भाजपा ने भारी जीत प्राप्त की इसके लिए विधायक दल ने जनता का आभार व्यक्त किया। विधायक दल ने पीएम मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई भी दी।
रणधीर शर्मा ने बताया की विधानसभा सत्र को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई और जिस प्रकार से कांग्रेस की वर्तमान सरकार ने जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार के सभी जनकल्याणकारी फैसलों को पलटने का काम किया है यह प्रदेश हित में नहीं है। काग्रेस सरकार एक के बाद एक जन विरोधी फैसले ले रही है जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में पानी पर शुल्क लगाना, बिजली के दाम बदन, 125 यूनिट बिजली मुफ्त हटाना, हिम केयर से जनता को बाहर करना, एचआरटीसी में यात्रा को महंगा करना, महिलाओं को दी गई सुविधाओं को वापिस लेना। यह सरकार जन विरोधी है, इसको लेकर भाजपा विधायक दल विधान सभा सत्र के दौरान भी कांग्रेस पर आक्रामक होगा। उन्होंने कहा की जयराम ठाकुर ने नेतृत्व में विधायक दल कांग्रेस पार्टी को हर मुद्दे पर घेरेगा। बैठक में 3 नवनियुक्त विधायकों को भी सम्मानित किया गया। जयराम ठाकुर एवं राजीव बिंदल ने सभी का टोपी शाल, पुष्पगुच्छ देकर सभी को सम्मानित किया। बैठक में विनोद कुमार, रणधीर शर्मा, सुधीर शर्मा, इंदर गांधी, इंदर लखनपाल, त्रिलोक जमवाल, आशीष शर्मा, जीतराम कटवाल, विपिन परमार, सुखराम चौधरी, राकेश जमवाल, बलबीर वर्मा, सुरिंदर शौरी, दिलीप ठाकुर, पूर्ण चंद, डीएस ठाकुर, रणबीर निक्का, दीपराज कपूर, लोकिंदर कुमार उपस्थित रहें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.