हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट के लिए होगा उपचुनाव..3 सितंबर को होगा मतदान

चंडीगढ़, 20 अगस्त- हरियाणा में राज्यसभा के लिए एक सदस्य के निर्वाचन के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया है। नामांकन पत्रों के फॉर्म हरियाणा विधानसभा सचिवालय से सहायक रिटर्निंग अधिकारी व उप सचिव  गौरव गोयल से प्राप्त किये जा सकते हैं।
रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी किया गया चुनाव कार्यक्रम
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एवं राज्यसभा के उपचुनाव 2024 के लिए रिटर्निंग अधिकारी डॉ. साकेत कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि  उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि  18वी लोकसभा के लिए निर्वाचन होने उपरांत यह सीट खाली हुई है  । उन्होंने बताया कि नामांकन किसी भी उमीदवार या उसके प्रस्तावक द्वारा 21 अगस्त 2024 तक (अवकाश के दिनों को छोडक़र) किसी भी कार्यदिवस में सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा सचिवालय में रिटर्निंग अधिकारी या सहायक रिटर्निंग अधिकारी के पास 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा करवाया जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की समीक्षा 22 अगस्त को प्रातः: 10 बजे की जाएगी। 27 अगस्त तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते हैं,यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 3 सितंबर 2024 को हरियाणा विधानसभा सचिवालय में प्रात 9 से सायं 4 बजे तक होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.