MLA क्रॉसिंग के समीप हुए लैंडस्लाइड के बाद डीसी ने आधिकारियों के साथ बैठक…दिए ये निर्देश

शिमला, 21 अगस्त ( TSN)- राजधानी शिमला में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण शिमला में जगह-जगह भूस्खलन हो रहे है।चौड़ा मैदान  बालूगंज मार्ग पर क्रॉसिंग के समीप मंगलवार रात को भारी भूस्खलन के कारण पूरा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। वही लैंडस्लाइड के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। उपायुक्त शिमला में अधिकारियों के साथ बैठक कर लैंडस्लाइड के कारणों और सड़क को बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि लैंडस्लाइड की वजह से चौड़ा मैदान बालूगंज रोड धंस  गया है। बालूगंज क्रॉसिंग के पास सोमवार को हुए लैंडस्लाइड के बाद प्रशासन ने एहतियातन कई कदम उठा दिए थे। लैंडस्लाइड से रेनशेल्टर, सड़क, बिजली के खंभे और फाइबर को नुकसान हुआ है।  उन्होंने बताया कि आसपास के भवनों को भी कोई नुकसान नहीं है। बैठक में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी, दीपक प्रोजेक्ट , मृदा जांच कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, स्टेट जियोलॉजिस्ट पुलिस व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे,जिन्हें लैंड स्लाइड के कारणों ओर आगे किस तरह सड़क को बहाल कर व्यवस्था को सुचारू  किया जाए इसको लेकर निर्देश दिए हैं। ट्रैफिक को पहले ही वैकल्पिक मार्ग बाया चक्कर से डायवर्ट किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि   बरसात के मौसम में शिमला में जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं पेश आ रही है ऐसे में लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में समय लग सकता है ऐसे में इन सभी चीजों को देखकर समय से घर से निकले।
वहीं रामपुर के समेज हादसे में जारी सर्च ऑपरेशन को लेकर डीसी अनुपम कश्यप ने बताया कि लापता 33 में से 20 लोगों को ढूंढ लिया गया हैं। जिसमें 16 समेज की 4 कुल्लू जिला की बागीपुल की हैं। सर्च अभियान में बड़े स्तर पर शवों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है ताकि परिवार जन आगे के संस्कार कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार ओर प्रशासन ने  अपने स्तर पर प्रभावितों को हर संभव मदद के प्रयास किए हैं। हर जगह पानी और मलबे में श*वों को ढूंढने के बाद अब सर्च ऑपरेशन को स्केलिंग डाउन किया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार, विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना की।इस दौरान मुख्यमंत्री की माता हरपाल कौर तथा उनकी पत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर ने श्रद्धा भाव से मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर प्रदेश और परिवार की सुख-समृद्धि...

जेपी नड्डा प्रदेश हितों की पैरवी करने में रहे कमजोर, जनता को नहीं मिला डबल इंजन का लाभ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लंबे समय बाद अपने गृह प्रदेश हिमाचल की याद आई है।उन्होंने कहा कि नड्डा को राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल प्रदेश के हितों और अधिकारों की मजबूती से पैरवी करनी...

महाराणा प्रताप जयंती पर फिर उठी स्वर्ण आयोग के गठन की मांग

मंडी,धर्मवीर-:महाराण प्रताप जयंती पर छोटी काशी मंडी के सेरी मंच पर हिमाचल प्रदेश राजपूत महासभा द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयोजक बचन सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इसके अलावा समारोह में ब्राह्मण सभा,महाजन सभा,खत्री सभा, आहलुवालिया सभा,सिक्ख संगत और राजपूत सभा की अन्य इकाईयों से आए...

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.