सुधीर शर्मा को अब मुंबई से धमकी, नकली पुलिस अफसर ने किए मैसेज और फोन

धर्मशाला, राहुल चावला ( TSN)-भाजपा  विधायक सुधीर शर्मा को अब मुंबई से धमकी भरे फोन और मैसेज आने से हिमाचल के सियासी गलियारों में हडक़ंप मच गया है। खुद को मुंबई पुलिस का सब इंस्पेक्टर बताकर शातिर ने मैसेज और वीडियो कॉल करके सुधीर शर्मा को धमकाने का प्रयास किया। इस पर धर्मशाला से विधयक सुधीर शर्मा ने एसपी कांगड़ा को उक्त व्यक्ति की डिटेल सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
चार महीने में तीसरी बार ऐसा हुआ
शिकायत पत्र में सुधीर शर्मा ने कहा है कि फोन करने वाला व्यक्ति अपना नाम हेमराज कोली बता रहा है। वह खुद को मुुंबई पुलिस का सब इंस्पेक्टर बता रहा है। उक्त व्यक्ति ने सुधीर शर्मा को यह कहकर धमकाया कि आपके खिलाफ 17 एफआईआर हुई हैं। शातिर यहीं नहीं रुका, उसने सुधीर शर्मा से यह भी कहा कि वह हर घंटे बाद बताएं कि वह क्या कर रहे हैं। उसने सुधीर शर्मा से उनकी लोकेशन तक मांग ली। यह कहकर भी धमकाया कि अगर उसकी बात न मानी, तो मुंबई पुलिस उनके सारे नंबर बंद कर देगी और उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
विधायक सुधीर  शर्मा ने शिकायत पत्र सौंपने के बाद बयान में कहा कि जिस नंबर से फोन आ रहे हैं, वह ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं जानते हैं। यह नंबर उनकी लिस्ट में भी नहीं है।सुधीर शर्मा ने कहा कि यह उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास है। पिछले चार-पांच माह में यह ऐसा तीसरा घटनाक्रम है। पहले रक्कड़ में उनके मकान की ड्रोन से रैक्की की गई, उसके बाद चुनावों के समय धमकियां दी गई। इसी कड़ी में अब मुंबई से इस तरह के मैसेज और फोन आने से उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है। सुधीर शर्मा ने कहा कि बड़े दुख की बात  है कि अभी तक एक भी मामले में पड़ताल सही से नहीं हो पाई है। दूसरी ओर सुधीर शर्मा को इस तरह की धमकियां मिलने पर जनता में भारी रोष है। धर्मशाला के बुद्धिजीवी वर्ग ने इस घटनाक्रम की निंद करते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
मैं डरने वाला नहीं हूं, काम से है मेरी पहचान : सुधीर शर्मा
सुधीर शर्मा ने कहा कि उनकी पहचान उनके काम से है। वह ऐसी किसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। पहले भी उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। ऐसी ताकतें कभी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगी। वह जनता की सेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं। काम करते रहेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बारिश ने लौटाई शिमला की रौनक, तापमान में भारी गिरावट से लोगों को मिली राहत

शिमला, संजू -:शिमला में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। लगातार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहे तापमान के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान थे, लेकिन ताज़ा बारिश ने पूरे शहर को राहत पहुंचाई है। बारिश के बाद तापमान में करीब 9...

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में 77.31 फीसदी मतदान, मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

शिमला-: नगर परिषद रोहड़ू चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को सभी नौ वार्डों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। पूरे दिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा और...

एचपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी..उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ की फॉरेंसिक जांच में पुष्टि,

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की परीक्षा प्रणाली में एक बड़ी लापरवाही और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है। डॉ शर्मा ने बताया कि मार्च-2025 में आयोजित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा के दौरान बिलासपुर जिले के एक परीक्षा केंद्र में छात्रों की...

गुरनाम सिंह चढूनी का केंद्र सरकार पर निशाना, नई राजनीतिक मुहिम को बताया बदलाव की आवाज

करनाल-:करनाल पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की जनता अब पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश हो चुकी है और नए राजनीतिक विकल्प की तलाश कर रही है। उन्होंने “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से चल...

अंबाला के अटल कैंसर सेंटर में दुर्लभ सर्जरी सफल, 14 वर्षीय बच्ची को मिला नया जीवन

अंबाला-:अंबाला कैंट स्थित क्षेत्रीय अटल कैंसर केयर सेंटर के डॉक्टरों ने एक बेहद दुर्लभ और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 14 वर्षीय बच्ची को नया जीवन दिया है। बच्ची लंबे समय से असहनीय पेट दर्द से जूझ रही थी, लेकिन कई निजी अस्पतालों में इलाज के बावजूद बीमारी की सही पहचान नहीं हो सकी।...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.