/ Oct 14, 2026

साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर की शिकार कंगना रणौत..टेस्ट करवाने की जरूरत,किसानों से मांगे माफी-कुलदीप राठौर

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- सांसद कंगना रनौत द्वारा किसानों को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और  विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने  कंगना रनौत को किसानो से माफ़ी मांगने की नसीहत दी और कहा कि कंगना रणौत   साइकोलॉजिकल डिसॉर्डर की शिकार है।
भाजपा को करनी चाहिए अनुशासनात्मक कार्रवाई 
कुलदीप सिंह राठौर ने  कहा कि किसानों को लेकर कंगना रनौत का यह बयान गैर जिम्मेदाराना है और उनके बयान से अन्नदाताओं का अपमान हुआ है.जिस तरह की टिप्पणी कंगना रनौत ने किसानों को लेकर की है ऐसी टिप्पणी आज तक किसी ने नहीं की है.उन्हें समझना चाहिए कि वह अब सांसद हैं, उन्हें हर बात जिम्मेदारी से बोलते चले चाहिए हालांकि भाजपा ने उनके बयान से पला झाड़ लिया है लेकिन यह जो बयान दिया है निश्चित तौर पर कहीं ना कहीं उन्हें शेय  दी गई है उनके खिलाफ भाजपा को अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी पर भी दिया गलत बयान 
राठौर ने कहा कि कंगना नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी के ऊपर भी बयान दिया कि नशा लेकर बोल रहे थे।  इससे कंगना रणौत  मानसिकता सामने आती है कि वह नेता प्रतिपक्ष इस तरह के इल्जाम लगा रही हैं उनका खुद टेस्ट होना चाहिए कि यह जानना जरूरी है की उनकी मानसिक स्थिति क्या है। कंगना  साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर की शिकार है.पहले भी वह इस तरह का बयान देती रही है.पहले उनके बयानों को गभीरता से नही लिया जाता था,लेकिन अब वह सांसद है । उन्हें सोच समझनकर बयान देने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सदन के  अंदर  भी मामला उठाया गया,लेकिन विपक्ष किसका विरोध कर रहे थे कि वह इस सदन के सदस्य नहीं है। लेकिन वह हिमाचल से सांसद है कोई भी टिप्पणी करती है तो उसे हिमाचल प्रदेश भी  शर्मसार  होता है। कंगना को अपने बयान के लिए  माफी मांगनी चाहिए ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.