कंवरपाल गुर्जर बोले चुनाव के लिए तैयार.. मैं जगाधरी से ही लडूंगा विधानसभा चुनाव

30 अगस्त, यमुनानगर: हरियाणा में चुनावी समर के बीच जहां नेताओं को टिकट का इंतजार है तो दूसरी तरफ रैलियों का रेला भी है। कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मैं जगाधरी विधानसभा से चुनाव लड़ने का इच्छुक हुं और यहीं से चुनाव लड़ूंगा। उनका कहना है  कि  बीजेपी और मेरी चुनाव की पूरी तैयारी है। कैबिनेट मंत्री ने छछरौली में कल होने वाली कुमारी शैलजा की रैली पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
कल  भाजपा अपनी पहली लिस्ट कर सकती है जारी 
हरियाणा विधानसभा की चुनावी तपिश धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। अब न सिर्फ नेताओं की नजर टिकट पर है बल्कि कार्यकर्ता भी  की टिकट की लिस्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि हरियाणा बीजेपी सबसे पहले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि अनुमान है कि कल  भाजपा अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। उन्होंने विधायकों और मंत्रियों के टिकट कटने की अटकलें पर भी प्रतिक्रिया जाहिर की है। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि यह पार्टी हाईकमान तय करेगा किस विधायक और मंत्री का टिकट काटना है। पार्टी उनके काम के बल पर टिकट देगी।
कंवरपाल गुर्जर ने उन अटकलें को भी सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर कालका या नारायणगढ़ से चुनावी रण में उतर सकते हैं. इसका जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेरी इच्छा जगाधरी विधानसभा से चुनाव लड़ने की है और मैं जगाधरी से ही चुनाव लड़ूंगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पार्टी और मेरी पूरी तैयारी चुनाव को लेकर है। कल छछरौली में होने कुमारी शैलजा की रैली पर भी उन्होंने जवाब दिया है। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री छछरैली में रैली कर चुके हैं उन्हें भरपूर समर्थन हासिल हुआ था और हर पार्टी को रैलियां और चुनाव प्रचार करने का अधिकार है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.