/ May 19, 2026

प्रदेश के इन इलाकों में आज भी मनाया जाता है डगैली पर्व….रात्रि को होता है अदृष्य नृत्य

सिरमौर, भूपेंद्र ठाकुर ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में  अनेको ऐसी परंपराऐ ,रिति रिवाज ,प्रथाऐ ,व त्यौहार है जो बडी आस्था के साथ मनाये जाते है.इन्ही मे से डगैली पर्व व अदृष्य नृत्य भी एक है,जो शायद हिमाचल प्रदेश के सिरमौर ,शिमला ,मंडी ,सोलन ,कुल्लू आदि के ग्रामीण क्षैत्रो को छोड कर शायद कही और नही मनाया जाता.डगैली व इसके अदृष्य नृत्य का अर्थ है डायनो का पर्व या अदृष्य नृत्य इसे यहा डर के कारण या आस्था के कारण क्यू मनाया जाता है. इसका कोई स्पष्ट प्रमाण देखने को नही मिलता और अलग अलग क्षेत्रो मे अलग अलग समय यह पर्व मनाया जाता है.यह पर्व परंपरा है या  इसके पीछे कोई भी पुख्ता प्रमाण नही मिलते,फिर भी यह पर्व यहा से आज के आधुनिक समय मे मनाया जाता है ।
इस नृत्य  को कोई आम आदमी नही देख सकता
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रो मे यह डरावना पर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी की रात्रि को और  कुछ क्षेत्रो मे इसके ठीक पांच से आठ दिनो के बाद भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी व चौदस के दिन मनाया जाता है । डगैली का हिदी अर्थ है डायनो का पर्व. ऐसा माना जाता है इन दोनों रात्रियो को  डायने ,भूत ,पिशाच खुला आवा गमन और  नृत्य करते है. इस नृत्य  को कोई आम आदमी नही देख सकता.इसे केवल तांत्रिक और  देवताओ के गुर यानि घणिता ही देख सकते है. इस दिन डायनो व भूत प्रेतो को खुली छूट होती.है वह किसी भी आदमी व पशु आदि को अपना शिकार बना सकती है. इसके लिए लोग पहले ही यहां अपने बचने का पूरा प्रंबध यानि सुरक्षा चक्र बना कर रख लेते है । इन सुरक्षा प्रबंधो की तैयारियां यहा पर रक्षा बंधन वाले दिन से आरभं हो जाती है रंक्षा बंधन वाले दिन जो  रंक्षा सूत्रो पुरोहितो द्वारा अपने यजमानो को बाधां जाता है । उसे डगैली पर्व के बाद ही खोला जाता है.इसके साथ साथ उसी दिन पुरोहित द्वारा अभिमंत्रित करके दिये गये चावलो या सरसो के दानो के साथ साथ अपने कुल देवता के गुर द्वारा दिये  गये रक्षा के चावल व सरसों  के दानो को डगैली पर्व से ठीक पहले अपने घरो ,पशुशालाओ व खेतो मे छिडक दिया जाता है । ताकि उनको घरो मे परिवार के सभी सदस्यो पशु शाला मे पशुऔ व खेतो मे फसलो को डायने किसी प्रकार का नुकसान ना पंहुचा सके.इसके अलावा भेखल व तिरमल की झाडी की टहनियो को दरवाजे व खिडकीयो मे लगाया जाता हैपहली डगैली की रात्रि को सोने से पहले दरवाजे पर खीरा यानि काकडी की बलि व दूसरी डगैली की रात्रि को अरबी के पतो से बने व्यंजन पतीड जिसे स्थानीय भाषा मे धिधडे भी कहा जाता है  की बलि दी जाती है, ताकि बूरी शक्तिया उनके घरो मे प्रवेश ना कर सके.
वैज्ञानिक युग मे ऐसे त्यौहारो व प्रथाओ पर विश्वास करना कठिन
आज के आधुनिक व वैज्ञानिक युग मे ऐसे त्यौहारो व प्रथाओ पर विश्वास करना कठिन है. मगर यहा यह पर्व आस्था या फिर डर किस कारण से मनाया जाता है इसके पीछे कोई ठोस  प्रमाण नही मिलता फिर भी इस पर्व को सैकडो सालो से मनाया जाता है.इस पर्व पर चुडेश्वर कला मंच जागल द्वारा शौध कार्य किया गया.चुडेश्वर कला मंच के संस्थापक जोगेद्र हाब्बी ने विषेश भेट कहा कि उनकी मंच के पदम श्री विद्या नंद सरैक व गोपाल हाब्बी ने शौध कार्य किया है और सोलन शिमला व सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रो मे लोगो से वार्तालाप किया और उसी आधार पर डगैली गीत व डगैली परिधान तैयार किये परिधानों को तैयार करने ने प्रसिद्ध शौध कर्ता गोपाल हाब्बी ने अहम भुमिका निभाई और उसके बाद शौद के आधार  पर इसका मंचन किया । हाब्बी का कहना है कि इस शौध कार्य के पीछे उनका मकसद समाज में अंध विश्वास फैलाना नही बल्कि हमारी प्राचीन पंरपरा को लुप्त होने से बचाना है । और अपने देव पंरपरा का संरक्षण एवं संवर्धन करना है इसी उद्देश्य से उन्होंने इस पर शौध कार्य किया और जो शौध कार्य में सामने आया उसी से यह काल्पनिक नृत्य तैयार किया गया है ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.