/ Aug 30, 2026

अभय सिंह चौटाला बोले..5 सितंबर तक गठबंधन के सभी उम्मीदवार होंगे घोषित

सिरसा,30 अगस्त : इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है आगामी 1 सितंबर को कुछ सीटों पर व 5 सितंबर को हरियाणा की सभी सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे। इनेलो नेता ने कहा कि उन्हें पूर्ण भरोसा है कि ऐलनाबाद की जनता उन्हेंपुन: विजयी बनाकर हरियाणा विधानसभा में भेजेगी। वे शुक्रवार को गांव मल्लेकां में मीडिया कर्मियों से रूबरू हो रहे थे।
सिरसा की सभी पांचों सीटें इनेलो बसपा गठबंधन के खाते में जाएंगी
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वे ऐलनाबाद से पांच मर्तबा चुनाव लड़ चुके हैं और यहां के मतदाताओं ने उन्हें सदैव प्यार व आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि इस हलके से उन्हें हराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने सरकारी मशीनरी का प्रयोग करते हुए हर संभव प्रयास किया है, मगर मतदाताओं की वोट की ताकत ने ऐसी कोशिशों को विफल किया है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस शासन में ऐलनाबाद से विकास के मामले में काफी भेदभाव किया गया है। उन्होंने अपने स्तर पर जिला परिषद व डी प्लान से पैसा लेकर अपने हलके का विकास करवाया है। उनका किसी से व्यक्तिगत द्वेष नहीं है बल्कि उनका भाईचारे में भरोसा है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनावों में सिरसा की सभी पांचों सीटें इनेलो बसपा गठबंधन के खाते में जाएंगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा व कांग्रेस में गुटबंदी है, ऐसे में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार हरियाणा में सत्तासीन होगी। इनेलो नेता ने कहा कि आगामी 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल जयंती पर बसपा सुप्रीमो मायावती मुख्यातिथि होंगी तथा ये जयंती कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.