करोना काल के बाद से हिमाचल में लगातार घट रहीं पर्यटकों की संख्या..व्यवसायियों ने किया मंथन

शिमला, संजु चौधरी (TSN)-करोना काल के बाद से हिमाचल में लगातार घट रहीं पर्यटकों की संख्या को लेकर चिंतित पर्यटन व्यवसाययों ने आज शिमला के न्यू कुफरी में एक ‘टूरिज्म एंड ट्रेवल मीट’ का आयोजन किया। प्रदेश में टूरिज्म को बढावा देने और व्यवसाय की चुनौतियों व भावी योजनाओं पर लगभग 50 पर्यटन व्यवसायियों ने इस मीट में अपने पक्ष रखे ।
 इस मीट में प्रदेश के पर्यटन से जुड़े टूर एंड ट्रैवल, होटल और एडवेंचर व्यवसायियों ने पर्यटन और इसके विस्तार को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। कोरोना काल और उसके बाद आपदा से शिमला में लगभग हर वर्ष घट रही सैलानीयो की संख्या पर पर्यटन व्यवसायियों ने चिंता व्यक्त की और आने वाले समय में शिमला और कुफरी में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न पहलुओं और संभावनाओं पर विचार किया। इन व्यवसायियों का मानना है कि देश-विदेश में विख्यात शिमला और कुफरी जैसे पर्यटन स्थल अब पर्यटन के क्षेत्र में पिछड़ते जा रहे है और यहां पर्यटन व्यवसाय को बचाने के लिए सभी व्यवसायियों और सरकार को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।
हिमाचल का पहला इंडोर स्नो पार्क स्थापित 
कुफरी स्थित एडवेंचर रिजॉर्ट के डायरेक्टर प्रतीक ठाकुर ने बताया कि बीते कुछ वर्षों से शिमला और कुफरी की ओर पर्यटकों का आकर्षण कम होता जा रहा है जिसके लिए अब नए प्रयासों की लगातार जरूरत महसूस हो रही है । ऐसे में पर्यटन से जुड़े विभिन्न व्यवसायियों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है और वर्तमान में प्रतिस्पर्धा के इस युग में रोज नए आकर्षण इस क्षेत्र में पर्यटकों के लिए खड़े करना जरूरी है।  उन्होंने बताया कि इन्हीं प्रयासों के तहत हर वर्ष एडवेंचर रिजॉर्ट में कुछ नया करने का प्रयास करते हैं जिस कड़ी में इस बार यहां हिमाचल का पहला इंडोर स्नो पार्क स्थापित किया गया है जो पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है क्योंकि शिमला आने वाले हर पर्यटक को यह पार्क 12 महीने बर्फ का आनंद दे रहा है । उन्होंने माना कि शिमला में पर्यटन को दोबारा पटरी पर लाने के लिए पर्यटन से जुड़े सभी व्यवसाईयों को मिलकर इस तरह की कई पहल करने की जरूरत है।  इसलिए आज पर्यटन से जुड़े सभी व्यवसाईयों की एक मीट का आयोजन किया गया है।
एयर  और रेल कनेक्टिविटी की कमी से पर्यटन हो रहा प्रभावित
कलर्स ऑफ़ इंडिया टूरज एंड प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि पड़ोसी राज्यों से यदि तुलना करें तो हिमाचल प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय में लगातार कमी आ रही है।  उनका मानना है कि इसके लिए एयर कनेक्टिविटी और रेल कनेक्टिविटी की कमी सबसे बड़ा कारण है और सड़कों मे भी भारी ट्रैफिक जाम  से पर्यटक परेशान होते हैं।  नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि आपदा के बाद से लोगों में हिमाचल के प्रति असुरक्षा की भावना बनी है ।  जिससे लोग खराब मौसम में अथवा बरसात के दिनों में हिमाचल की ओर आने से हिचकीचाने लगे हैं।  नरेंद्र भारद्वाज के अनुसार शिमला, कुफरी व आसपास के क्षेत्र में अब बड़े होटलों की चेन कनेक्ट हो रही है ,जिससे अब हिमाचल प्रदेश में प्रोफेशनल ट्रेनिंग व प्रशिक्षण की भारी आवश्यकता महसूस की जाने लगी है । ऐसे में पर्यटन व्यवसायों को आने वाले समय के लिए हर तरीके से तैयार रहना होगा ताकि शिमला व कुफरी जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र को दोबारा स्थापित किया जा सके।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी क्षेत्र में  काम करने की जरूरत 
हिमाचल आ रहे हैं पर्यटकों को आज के इस प्रतिस्पर्धा के युग में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध न होने से निराश माउंटेन मिस्ट्री टूर ऑपरेटर के निदेशक संजय शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को लेकर ना तो बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हो पा रहा है ना ही निजी व्यवसायियों और सरकार में बेहतर संचार हो पा रहा है । उनका मानना है कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी क्षेत्र में बहुत काम करने की जरूरत है क्योंकि प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी और यातायात के साथ ही प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में देश विदेश में मशहूर करने के लिए भी सरकारी क्षेत्र में कार्य किया जाना चाहिए ।  इनका मानना है कि हिमाचल प्रदेश में लगातार घट रहे पर्यटक एक बेहद चिंता का कारण है। यहां हजारों की संख्या में लोग पर्यटन पर निर्भर है।  पड़ोसी राज्यों की बात करें अथवा विदेश से पर्यटन को लेकर भारी प्रतिस्पर्धा नजर आ रही है जिसे हिमाचल प्रदेश बीट नहीं कर पा रहा है । इनका मानना है कि निजी क्षेत्र में पर्यटन व्यवसायी लगातार प्रयासरत है लेकिन जब तक सरकार इस क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को लेकर बेहतर कार्य नहीं करती तब तक हिमाचल प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय को एक बार फिर बुलंदियों पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.