/ Jul 03, 2026

केंद्रीय मंत्री के बयान पर बोले मंत्री चंद्र कुमार.. हिमाचल पर बयानबाजी से पहले अपने गिरेबान में झांके

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)– केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर्नाटक और हिमाचल की वित्तीय स्थिति के लिए राज्य की कांग्रेस शासित सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.उन्होंने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस शासित राज्य में फ्रीबीज के चलते आर्थिक संकट आया है.अब इसको लेकर हिमाचल सरकार में मंत्री चंद्र कुमार का बयान सामने आया है.चंद्र कुमार ने अपने बयान में कहा कि फ्रीबीज को लेकर केंद्रीय मंत्री हिमाचल सरकार पर बयान दे रही है लेकिन  खुद केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों में भाजपा भी फ्रीबीज देने में लगी हुई है.ऐसे में हिमाचल के संदर्भ में बयानबाजी करने से पहले केंद्रीय मंत्री को अपने गिरेबान में झंकार देखना चाहिए.
 हिमाचल सरकार में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने जो गारंटीयां दी थी, सरकार उसको पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री हिमाचल पर टिप्पणी करने से पहले बताएं कि नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उड़ीसा में जो सुभद्रा योजना शुरू की जा रही है, वह भी फ्रीबीज का ही हिस्सा है. इसके अलावा उन्होंने मध्य प्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना का भी जिक्र किया. चंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए अभी तक केंद्र सरकार ने हिमाचल के हक का पैसा नहीं दिया उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों के साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है जबकि हिमाचल को आपदा और फिर केंद्रीय मदद का पैसा केंद्र सरकार को तुरंत रिलीज करना चाहिए.
पीएम मोदी पर साधा निशाना 
वही केंद्र में मोदी 3.0 ने अपना 100 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया इसको लेकर कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार 100 दिनों की उपलब्धियां मना रही है लेकिन बताएं कि बीते 100 दिनों में कौन सी बड़ी उपलब्धि केंद्र सरकार ने हासिल की है.उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार के दौरान राइट टू फूड राइट टू इनफार्मेशन राइट टू एजुकेशन राइट टू वर्क ओर राइट टू हेल्थ जैसे मूलभूत कानून पास हुए.उन्होंने कहा कि राइट टू फूड के तहत ही लोगों को सरकारी डिपो पर सस्ते दामों पर राशन मिल पा रहा है.उन्होंने कहा तब गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने इस योजना की आलोचना की थी और आज सरकारी डिपो पर मिल रहे सस्ते राशन पर अपनी तस्वीर चिपका कर प्रचार कर रहे हैं.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.