/ Aug 29, 2026

एम्स में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार 29 सहायक प्रोफेसर की करेगी नियुक्ति

बिलासपुर, सुभाष ठाकुर ( TSN)– केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज एम्स बिलासपुर में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि एम्स में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार 29 सहायक प्रोफेसर की न्युक्ति करेगी।इसके अतिरिक्त एम्स अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए 98  अन्य स्टाफ की भर्ती की जाएगी।
ड्रोन  से सैंपल किए जाएंगे  इकट्ठे
जेपी नड्डा ने  बताया कि 178 करोड रुपए से अधिक की लागत से एमबीबीएस ट्रेनी डॉक्टर के लिए 204 बिस्तर वाला  बॉयज हॉस्टल  और 334 बिस्तर क्षमता  का गर्ल्स हॉस्टल और 72 स्टाफ क्वार्टर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 करोड़ की लागत से 4 लेक्चर हॉल और 4 करोड़ की लागत से 538 किलोवाट का रूफ टॉप पैनल लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हिमाचल को टीबी मुक्त करने के लिए एम्स से 100 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन के माध्यम से सैंपल इकट्ठे किए जाएंगे उन्होंने बताया कि धर्मपुर टीबी संस्थान से टीबी के लिए सैंपल इकट्ठे कर एम्स पहुंचाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन और एम्स प्रशासन द्वारा सभी औपचारिकताओं को पूरा किया गया है।
इस अवसर पर जेपी नड्डा ने कहा कि   जिला प्रशासन और एम्स प्रशासन को प्रदेश सरकार और एम्स द्वारा चलाई जा रही एंबुलेंस सेवाओं को इंटीग्रेटेड कर ऐसी  प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए जिससे मरीजों को जरूरत पड़ने पर आसानी से एंबुलेंस सुविधा मिल सके। उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए की दिसंबर माह तक एम्स में इलाज करने के लिए पंजीकरण प्रणाली को पूरी तरह से डिजिटल किया जाए ताकि लोगों को घंटो लाइन में खड़े होकर पंजीकरण के लिए इंतजार ना करना पड़े।उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी चारों मेडिकल  कॉलेज के प्रोफेसर को एक्स्पोज़र देने के लिए एम्स में एक्सपोजर विजिट करवाया जाएगा। ताकि चारों मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर एम्स के कार्य प्रणाली को देखकर अपने-अपने  संस्थानों में एम्स के तर्ज पर कार्य प्रणाली लागू कर सके।इसके लिए उन्होंने एम्स प्रशासन और प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय से प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
एम्स में कार्यरत स्टाफ के बच्चों के लिए खोला जाएगा केंद्रीय विद्यालय 
जेपी नड्डा ने कहा कि  एम्स में कार्यरत स्टाफ के बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा देने के लिए संस्थान के नजदीक कोठीपुरा में पहले चरण में निजी भवन में  आगामी शैक्षणिक सत्र से केंद्रीय विद्यालय खोला जाएगा और आगामी सत्र से कक्षाएं आरंभ की जाएगी। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सभी औपचारिकताओं को पूरा कर केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि प्रधान करें।उन्होंने   एम्स को अपना ठोस तरल कचरा संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रपोजल तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए ।
उन्होंने बताया कि एम्स के शुरू होने से अब तक एम्स द्वारा 5 लाख से ज्यादा ओपीडी की गई है इसके अतिरिक्त  35000  लोगों को दाखिल कर इलाज किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिलासपुर में 38 विभाग लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है जिसमें 17 स्पेशलिस्ट और 13 सुपर स्पेशलिस्ट सहित 690 बिस्तर की सुविधा मरीजों को अभी दी जा रही।इस अवसर पर उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए के हिमाचल के सभी जिलों को जोड़कर टेलीमेडिसिन सर्विसेज को और बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को दूर दराज के क्षेत्र से एम्स तक ना आना पड़े। उन्हें घर द्वार पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि एम्स बिलासपुर में पहली बार गुर्दे का सफल ऑपरेशन किया गया है जिसके लिए उन्होंने पूरे टीम को बधाई दी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.