/ Jul 03, 2026

मां नयना के लाईव दर्शन करने के लिए लांच किया यू-ट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम, फेसबुक पेज व व्हाट्सऐप चैनल

बिलासपुर, सुभाष ठाकुर ( TSN)-अब सुबह व शाम किसी भी समय वर्चुअल माध्यम से घर बैठे मां नयना के लाईव दर्शन किए जा सकेंगे। एक तरह घर से ही श्रद्धालु नयनादेवी शक्तिपीठ का वर्चुअल टूअर कर पाएंगे। इसके लिए मंदिर न्यास प्रशासन की ओर से शक्तिपीठ को डिजिटाईज कर दिया गया है। मंदिर गेट की एंट्री से लेकर दर्शन कर बाहर निकलने तक का पूरा टूअर डिजिटल तरीके से किया जा सकता है।
मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी ने बताया कि नैना देवी माता की ऑफिशियल बेवसाईट पर जाकर क्लिक करते ही मां नयना के लाईव दर्शन कर पाएंगे। धर्मपाल चौधरी पिछले काफी समय से इस अहम प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे थे। इस नवरात्र में मां नयनादेवी का यू-टयूब चैनल भी लांच कर दिया गया है जिस पर हर समय मां नयनादेवी की आरती व अन्य कार्यक्रम लाईव प्रसारित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही फेसबुक पेज और व्हाट्स-ऐप चैनल के जरिए भी मां नयना का दीदार किया जा सकेगा। यही नहीं, इंस्टाग्राम पर भी मंदिर दर्शन की सुविधा उपलब्ध है। मंदिर न्यास की ओर से मंदिर दर्शन की यह हाईटैक सुविधा शुरू कर दी गई है जिसका श्रद्धालु घर बैठे लाभ उठा सकते हैं। जो लोग नयनादेवी नहीं आ सकते या फिर घर से बहुत दूर रहते हैं उनके लिए मां नयना के दर्शन करने की सुविधा बेहतर है। इसके अलावा यदि कोई श्रद्धालु ऑनलाईन माध्यम से मंदिर के लिए डोनेशन देने का इच्छुक है तो इसके लिए भी मंदिर न्यास की ओर से ऑनलाईन सुविधा शुरू की गई है। मंदिर का पूरा सिस्टम हाईटैक किया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.