/ Aug 30, 2026

पहाड़ी इलाकों में मटर की फसल किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने का कर रही काम

चम्बा, मंजूर पठान ( TSN)-चंबा जिला के अंतर्गत आने वाले पहाड़ी इलाकों में ऑफ सीजन  मटर की फसल किसानों  की आर्थिकी को मजबूत करने का कार्य कर रही है. जिसके चलते किसान काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. चुराह विधानसभा  क्षेत्र के भराड़ा ,टिकरीगढ, और बैरागढ़ की ऊंचाई वाले इलाकों में इन दिनों मटर की फसल तुड़ाई का कार्य जोरों शोरों से चला हुआ है.बता दें की अगस्त के महीने में मटर की फसल की बिजाई शुरू होती है और अक्टूबर 15 के बाद इस फसल के तुड़ाई शुरू होती है.ऑफ सीजन मटर की कीमत भी बाजार में जबरदस्त मिल रही है .अभी मटर 80 से ₹100 किलो जा रहा है ,जिसके चलते किसान काफी खुश दिखाई दे रहे हैं .
80 से 100 रुपए किलो बिक रहा मटर 
बता दे की पहाड़ी इलाकों में काफी किसान मटर की फसल की बिजाई करते हैं और इन दिनों उन्हें अपनी फसल का अच्छा खासा दाम मिलता है,जिसके चलते उनकी आर्थिकी मजबूत होती है ।वहीं दूसरी और किसानों का कहना है की पहाड़ी इलाकों में हम किसान लोग ऑफ सीजन मटर लगाते है जिसके चलते हमे काफी लाभ होता है , इन दोनों मटर 80 रुपए से लेकर ₹100 किलो के हिसाब से बिक रहा है जिससे हमारे परिवार में बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी यही से निकलता है. बेरोजगार युवाओं को भी अपने खेतों में मेहनत करनी चाहिए और वह भी अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं, नशे से दूर रहकर युवा अगर अपने खेतों में मेहनत करेंगे तो उससे उन्हें मुनाफा मिलेगा और उनके  परिवार का पालन पोषण भी अच्छे तरीके से हो सकेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.