/ Aug 29, 2026

DISHA की बैठक में सांसद नवीन जिंदल ने अधिकारियों को दिए निर्देश.. विकास में नहीं होनी चाहिए कोई कमी

यमुनानगर, 30 अक्टूबर- जिला सचिवालय में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने की. उन्होंने बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी लक्ष्य समय पर हासिल करने के साथ-साथ विकास कार्यो तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में अम्बाला से लोकसभा सांसद एवं जिला स्तरीय दिशा कमेटी के उपाध्यक्ष वरुण चौधरी, यमुनानगर से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जगाधरी से विधायक अकरम खान मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि हम लोगों को साथ मिलकर कार्य करना होगा तभी यमुनानगर के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमने अपने देश को 2047 तक एक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि सभी अपना कार्य ईमानदारी से करेंगे तो हम यमुनानगर जिले को विकसित बनाने में सफल होंगे। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने,बिना सेंक्शन के सफाई कर्मचारी को किसी भी अधिकारी के घर न भेजने के आदेश दिए।उन्होंने कहा कि निर्देश दिए कि जिले में पराली जलाने की एक भी घटना नहीं होनी चाहिए।
वहीं निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में कोई भी लावारिस पशु सड़कों पर दिखें। उन्होंने कहा कि अन्य स्कूलों की तरह ही मदरसों में भी शिक्षा की गुणवत्ता का सुधार करने का बेहतर प्रयास करना होगा। जिस प्रकार से हम स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दें रहे हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में अवैध खनन  पर पूरी तरह से रोक  हो। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में ठोस व तरल कूड़ा प्रबंधन के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं में कौशल विकास को विशेष बढ़ावा दे। इसके साथ ही अन्य योजनाओं की समीक्षा की और इनके क्रियान्वयन में और अधिक सुधार के निर्देश भी दिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.