/ May 08, 2026

विधायक जगमोहन आनंद ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

करनाल,7 नवंबर –विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि डेंगू के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और उसी के चलते आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के साथ मैं  बैठक करने जा रहा हूं लेकिन मेरी पहली बैठक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ है क्योंकि डेंगू लगातार बढ़ता जा रहा है.जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा डेंगू पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यवस्था प्रबंधन को लेकर आज  बैठक में भाग लिया गया है। उन्होंने कहा कि डेंगू के मामले जरूर बढ़ रहे हैं लेकिन जिले में स्वास्थ विभाग द्वारा उचित कदम भी उठाए गए है। डेंगू ग्रस्त इलाको में फॉगिंग की जा रही है। लोगो के लिए जागरूक अभियान चलाए गए है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आम लोगों से भी अपील की है कि अपने आसपास पानी न खड़े होने दे ताकि इस मच्छर को पनपने से रोका जा सके।
अधिकारियों को दिए उचित दिशा निर्देश
बता दें कि पिछले काफी समय से करनाल सिविल सर्जन और नागरिक अस्पताल में पीएमओ की सीट खाली है। जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में है. पहले चुनाव चल रहा था और आचार संहिता लगी हुई थी। हालांकि अब आचार संहिता हट गई है,लेकिन किसी भी काम को करने के लिए समय लगता है। कल मुख्यमंत्री करनाल में आ रहे हैं तो मैंने जिला उपयुक्त से बैठक करके सभी विभागों की डिटेल मांगी है कि कहां पर कौन-कौन से मुख्य पद खाली हैं। सभी की जानकारी मुख्यमंत्री को दी जाएगी और हमें उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर हमें नया पीएमओ और सीएमओ मिल पाएंगे। उन्होंने कहा कि मैंने सीएमओ से यह भी जानकारी ली है कि डेंगू के इलाज के नाम पर प्राइवेट हॉस्पिटल मनमानी तो नहीं कर रहे लेकिन मीटिंग में ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया है फिर भी हमने स्वास्थ्य विभाग को ऐसे हॉस्पिटल पर निगरानी रखने के लिए बोला है ताकि किसी को भी इलाज के दौरान कोई परेशानी ना हो। डेंगू के साथ-साथ अन्य जो बीमारियां होती है उनके बारे में भी लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को बोला गया है ताकि लोग अन्य गंभीर बीमारियों से सचेत रहे और अपना समय रहते इलाज करवा पाए।
बीते दिन करनाल नागरिक अस्पताल में सीवरेज की लीकेज की वजह से इकट्ठे हुए पानी में डेंगू का लारवा पाया गया था , इस मामले पर भी मैं सिविल सर्जन से बातचीत की है.उन्होंने कहा है कि मामला हमारे संज्ञान में आया है। लेकिन हमने विशेष हिदायत दी है कि जितने भी स्वास्थ्य विभाग और अन्य सरकारी कार्यालय है सभी अपने कार्यालय में साफ सफाई रखें अपने घर को सबसे पहले स्वच्छ रखेंगे तभी हम अपने जिले को डेंगू मुक्त करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को विशेष हिदायत दी गई है कि सभी कार्यालय में साफ सफाई हो और डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

सेब उत्पादकों के हितों के लिए एचपीएमसी को मजबूत बनाने पर जोर, खरीद प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) को मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार शाम आयोजित समीक्षा बैठक में...

वोट चोरी का मुद्दा उठा चुकी है कांग्रेस, बंगाल में सरकार संविधान के अनुसार चलेगी- विक्रमादित्य सिंह

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचायत और जिला परिषद चुनावों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और प्रदेश में सड़क नेटवर्क को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रदर्शन का सर्वे किया गया, जिसमें ग्रामीण...

ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान और वारिस पठान के बयान पर बोले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज

अंबाला : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब में हो रहे ब्लास्ट को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि अगर भगवंत मान अपने आरोप साबित नहीं कर सकते तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही...

अंबाला रेंज में 30 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ नष्ट, IG बोले- नशा तबाही का रास्ता

अंबाला -:हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज अंबाला रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबाला के भड़ोग में भारी मात्रा में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया। अंबाला रेंज के IG पंकज नैन की मौजूदगी में अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों में पकड़े...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.