/ Oct 16, 2026

नशे में इस्तेमाल हो रहीं संक्रमित सुइयों से युवाओ मे फैल रहा HIV संक्रमण

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-प्रदेश मे बढ़ रहा नशा अब एचआईवी संक्रमण  के फैलने का कारण बन रहा है। नए एचआईवी मामलों में य़ह पाया गया है कि सामुहिक रूप से नशे में इस्तेमाल हो रहीं संक्रमित सूइयों से युवाओ मे एचआईवी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। य़ह जानकारी आज शिमला मे आयोजित राज्य स्तरीय एड्स नियंत्रण जागरुकता कार्यशाला मे एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि  बदलते कारणों के साथ अब जागरूकता व निवारण कार्यक्रमों   को और अधिक बढ़ाया गया है ।
प्रदेश में  5870 एचआईवी पॉजिटिव मामले
जागरूकता कार्यशाला में हिमाचल में HIV/ एड्स के कारणों ओर रोकथाम को लेकर चर्चा हुई।  इस दौरान परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने कहा कि – लोगो मे एड्स जागरूकता से अब HIV संक्रमण के कारणों में असुरक्षित यौन संबंध की प्रतिशतता कम हुई है तो वहीं नशे मे इस्तेमाल हो रहीं सुई से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।  उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष बीते वर्ष से अधिक  HIV पॉजिटिव मामले सामने आए हैं । वर्तमान में प्रदेश में कुल 5,870 एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति है और इन्हें दो हजार एआरटी उपचार केंद्रों के माध्यम से दवाई व परामर्श दिया जा रहा है । उन्होंने बताया कि इस वर्ष सितंबर माह तक कुल 404 नए मामले पाए गए हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में 50 अधिक है। जिनमें अधिकतर मामले ऐसे लोगों के है जो सुई से नशा करने से संक्रमित हुए हैं।  उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में व्यक्ति को एचआईवी के साथ-साथ नशा छुड़ाने की दवाई और परामर्श उपलब्ध करवाया जा रहा है।
राजीव कुमार ने कहा कि STI/ यौन रोगों से संक्रमित व्यक्ति मे HIV संक्रमण की संभावना 5-6 प्रतिशत अधिक रहती है। महिलाओं में यौन रोगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीते दो महीने में प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं की सहायता से एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें लाखों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एचआईवी के प्रति जागरूक किया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.