सिरसा में डेंगू से संभावित मौ.त से मचा हड़कंप…शहर में फॉगिंग करवाने के आदेश

13 नवंबर,सिरसा- पूरे प्रदेश की तरह सिरसा जिला भी डेंगू के डंक से प्रभावित है। वर्ष 2024 में अब तक सिरसा में 192 डेंगू के केस मिल चुके हैं। कल सिरसा में वार्ड नंबर 19 में डेंगू से संभावित एक छोटी बच्ची की मौ.त हो गई है लेकिन सिरसा का स्वास्थ्य विभाग इस मौ.त के पीछे डेंगू को वजह नहीं मान रहा है लेकिन बच्ची की मौ.त के बाद अब सिरसा का स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है और सिरसा शहर में फॉगिंग करवाने के आदेश भी दे दिए है। इसके साथ ही वार्ड नुंबड़ेर 19 में आस पास के लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे है। डेंगू को कंट्रोल करने के लिए डेंगू लार्वा के निस्तारण के लिए लगातार जिला में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। डेंगू से बचाव के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भी मरीजों को उपचार के लिए 12 बैड का स्पेशल डेंगू वार्ड बनाया गया है।
नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ गौरव कुमार ने बताया कि सिरसा जिला में डेंगू के 192 मरीज मिले है जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस बच्ची की कल मौ.त  हुई थी उसकी मौत की जांच की जा रही है फ़िलहाल उसकी मौ.त डेंगू की वजह से नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि उस बच्ची का इलाज सिरसा के कई प्राइवेट अस्पतालों में किया जा रहा था जहाँ उसकी तबियत बिगड़ी और उसके बाद उस बच्ची की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि बच्ची की मौ.त के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड नंबर 19 से दूसरे लोगों के भी सैंपल ले लिए है और सैंपल की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिरसा शहर में फॉगिंग भी करवाई जा रही है। लोगों को कूलर, फ्रिज के पिछले हिस्से, टायरों में पानी जमा नहीं होने देने की अपील की जा रही है। साथ से डेंगू के बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनने व मच्छरों से बचाव के उपाय करने की भी अपील की जा रही है। गांव व शहरी हिस्सों में नालियों की सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा है जिससे डेंगू का लार्वा बढ़े नहीं। घरों में पानी जमा होने की स्थानों को चिह्न्ति कर सफाई की जा रही है और लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में जाने वाले बच्चे भी अपने शरीर को पूरी तरह से ढक ही स्कूल में पढ़ाई करे ताकि डेंगू से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्कूलों में डेंगू से बचाव के लिए शिक्षा विभाग से पूरी ड्रेस के लिए बातचीत करेंगे।
नगर परिषद के अधिकारियों की लापरवाही का ही आलम है कि शहर में अब लोगों को डेंगू का डंक सताने लगा है। अस्पतालों में जहां दिनोंदिन डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है तो वहीं इसी कड़ी में एक शहर के घंटाघर चौक क्षेत्र में रहने वाली करीब 11 वर्षीय एक बच्ची की मौ.त हो गई। हालांकि स्वास्थ्य प्रशासन इस मौ.त के वास्तविक कारणों का भेद लगाने में जुटा हुआ है मगर प्रथम दृष्टया ये मौत डेंगू के कारणों से हुई लगती है। मगर हैरान करने वाला पहलू ये है कि डी.सी. द्वारा जारी किए गए आदेशों के बावजूद नगर परिषद फॉगिंग के मामले में खानापूर्ति करने में ही जुटा नजर आ रहा है। वार्ड 19 की अरोड़ा सुनारावाली गली में डेंगू के कारण बहुत से लोग बीमार हैं, बावजूद इसके परिषद द्वारा यहां फॉगिंग के मामले में ढिलाई ही बरती जा रही है। ऐसे में साफ तौर पर कहा जा सकता है कि परिषद अधिकारियों के सुस्त रवैये के कारण डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की तादाद बढ़ रही है। शहर के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संजीदगी के साथ फॉगिंग करवाई जाए ताकि डेंगू के डंग पर अंकुश लग सके। उधर, उपायुक्त शांतनु शर्मा व सी.एम.ओ. महेंद्र भादू का कहना है कि डेंगू को लेकर प्रशासन अलर्ट है।
ऐसे फैल रहा शहर में डेंगू
जिला सिरसा में इन दिनों डेंगू के मामले बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। निजी अस्पतालों में हर रोज डेंगू से प्रभावित लोग उपचार लेने आ रहे हैं। सिरसा शहर में सोमवार को डेंगू के कारण एक बच्ची की मौत भी हो गई। हालांकि नगर परिषद कर्मियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि शहर के सभी 31 वार्डांे में फॉगिंग करवाई जा चुकी है मगर सच्चाई ये है कि इस फॉगिंग के मामले में खानापूर्ति ही की गई है क्योंकि ये फॉगिंग पूरे वार्ड में न होकर महज कुछ गलियों तक ही सीमित रही है और यही कारण है कि शहर में फॉगिंग न होने से डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों में भी इस बीमारी को लेकर भय का माहौल बन गया है और आज जैसे ही एक बच्ची की मौत की खबर सामने आई तो उससे भी लोग सहम गए मगर नगर परिषद के अधिकारी अभी तक ढुलमुल रवैया ही अपनाए हुए हैं।
दो दिन पहले हुई थी बुखार की शिकायत 
शहर के घंटाघर चौक पर हुक्का बनाने वाले नरेंद्र कुमार वर्मा की 11 साल की बेटी वाणी को दो दिन पहले ही बुखार की शिकायत हुई थी। नरेंद्र कुमार अपनी बेटी को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे और चेकअप करवाया तो उसके प्लेटलेट्स कम पाए गए। इसके बाद उसमें डेंगू के भी लक्ष्ण पाए गए। बीते दिन उसके दस्त लग गए और बुखार के कारण प्लेटलेट्स भी डाऊन आने लगे। सोमवार को उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई और गहन उपचार के दौरान निजी अस्पताल में वाणी ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी दी गई। सूचना के पास विभागीय टीम ने सैंपल लिए और उसकी जांच पड़ताल जारी है।
अभी तक सामने आए 192 केस
विभागीय टीमों द्वारा घर घर सर्वे करवाया जा रहा है और बुखार से पीडि़त लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी तक सिरसा से 192 केस डेंगू के सामने आए हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है और जहां भी पानी ठहरा हुआ है वहां पड़ताल की जा रही है। इसके अतिरिक्त नगर परिषद प्रशासन को शहर में फॉगिंग के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.