/ Aug 31, 2026

कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन… सीएम सुक्खू ने की अमित शाह से माफी या इस्तीफे की मांग

धर्मशाला, संजु चौधरी ( TSN)-डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विवादित टिप्पणी पर देशभर में विरोध हो रहा है. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायकों ने इस बयान के खिलाफ विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान बताते हुए गृह मंत्री से माफी मांगने या अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की. उन्होंने कहा, “डॉ. अंबेडकर ने देश को एक ऐसा संविधान दिया है जो समानता, स्वतंत्रता और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित है। उनकी भूमिका अमूल्य है अमित शाह की टिप्पणी न केवल संविधान का, बल्कि दलितों और पिछड़े वर्गों का भी अपमान है।”
भाजपा की कथनी और करनी में अंतर 
सीएम सुक्खू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह घटना भाजपा की मानसिकता को दर्शाती है. उन्होंने कहा की भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है. दलित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के प्रति उनकी असंवेदनशीलता बार-बार उजागर हो चुकी है. विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए अमित शाह से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डॉ. अंबेडकर जैसे महान नेता का अपमान देश की आत्मा का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं, कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को दलित विरोधी करार देते हुए कहा कि इस बयान से साफ है कि भाजपा को अंबेडकर के योगदान और उनके आदर्शों की कद्र नहीं है.देशभर में इस मुद्दे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है, और कांग्रेस ने इस बयान को लेकर संसद में भी सवाल उठाने की बात कही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.