केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन..इस्तीफा की मांग

पलवल, 24 दिसंबर –केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ बाबासाहेब आंबेडकर  पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा गुर्जर भवन पलवल से लेकर जिला सचिवालय तक पैदल मार्च किया। जिसमें जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को अमित शाह देश से माफी मांगे और इस्तीफा दे की मांग का ज्ञापन सौपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रभारी लखन सिंगला, हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल, पूर्व मंत्री करण दलाल के पुत्र उदयकरन दलाल और एडवोकेट चंद्रशेखर रावत भी मौजूद थे।
कांग्रेस  प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ने दलित, पीड़ित, शोषित, पिछडे, किसान, मजदूर और वंचित समाज के लोगों को लोकतांत्रिक हक प्रदान किया। देश के लोगों को वोटिंग राइट देने का अधिकार दिया। इस देश में आर्थिक और सामाजिक और राजनीतिक न्याय के लिए संविधान में व्यवस्था बनाने का कार्य किया था। देश के लोगों को समानता का अधिकार दिया आज संविधान में दिए गए अधिकारों को छीनने का कार्य किया जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जी के बारे में एक विशेष लहजे के अनुसार 6 बार आंबेडकर कहा गया है,जिससे साफ जाहिर होता है कि गृहमंत्री अमित शाह की मानसिकता कितनी छोटी है। जबकि हर कोई व्यक्ति अंबेडकर जी या बाबा साहब कहकर संबोधित करता है। उदयभान ने कहा कि बाबा साहब ने जो अधिकार संविधान में दिए है वह लोगों को मिले। लोगों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले। युवाओं को रोजगार मिले। मूलभूत समस्याओं का निदान हो। उदयभान ने कहा कि जब तक केंद्रीय गृहमंत्री अपने बयान को लेकर देश से माफी नहीं मांगते है तबतक कांग्रेस सडक़ों पर प्रदर्शन करेगी।
वहीं एडवोकेट चंद्रशेखर रावत और उदयकरन दलाल ने कहा कि डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए संविधान का निर्माण किया। संविधान में हर वर्गों को समानता का अधिकार दिया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर जी का अपमान किया गया है। ज्ञापन देकर उनके इस्तीफे की मांग की गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांग्रेस में अनुशासन पर सख्ती, सोशल मीडिया बयानबाजी पर होगी कार्रवाई

शिमला,संजू- :हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पार्टी नेतृत्व ने अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है।इसी कड़ी में मंगलवार को शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने की। बैठक के...

कुुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मंडी/धर्मवीर-:बंदर ने कुत्ते के बच्चे को उठाया और पेड़ पर चढ़ गया। हैरानी यह रही कि कुत्ते का बच्चा बंदर के साथ ऐसे चिपका रहा जैसे बंदर का बच्चा अपनी मां के साथ चिपका रहता है।यह सारा घटनाक्रम किसी ने कैमरे में रिकार्ड कर दिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो...

नीट पेपर लीक दुर्भाग्यपूर्ण, भविष्य में रोकथाम के लिए मजबूत व्यवस्था जरूरी : शिक्षा

शिमला,संजू-:देशभर में चर्चा का विषय बने नीट पेपर लीक मामले पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मजबूत और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली विकसित करना समय की आवश्यकता है। रोहित ठाकुर ने कहा...

नॉर्वे-हिमाचल सहयोग को नई दिशा, मुख्यमंत्री ने निवेश और तकनीकी साझेदारी का दिया आमंत्रण

शिमला-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश और नॉर्वे के बीच सतत विकास,पर्यावरण संरक्षण तथा आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाने पर बल दिया है।उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक और पर्यावरणीय चुनौतियां समान हैं,इसलिए आपसी साझेदारी से ऐसे नवाचार विकसित किए जा सकते हैं जो पर्वतीय क्षेत्रों के लिए...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सम्मानित किए 600 मेधावी छात्र छात्राएं

अमृतसर -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी द्वारा बीबीके डीएवी महाविद्यालय, अमृतसर में भव्य “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में 20 विद्यालयों के 600 से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.