जयराम ठाकुर बोले..दो साल के कार्यकाल में गारंटीयां नहीं हुई पूरी..प्रदेश की स्थिति चिंताजनक

शिमला,संजु चौधरी (TSN)- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सिंह सुखों के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला बोला है. जयराम ठाकुर ने वर्तमान कांग्रेस सरकार के 2 साल के कार्यकाल के दौरान हुई प्रदेश की स्थिति को चिंताजनक बताया है. जयराम ठाकुर ने कहा कि  प्रदेश सरकार के 2 साल के कार्यकाल में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं की स्थिति खराब है. ईमानदारी से काम करने वाले ठेकेदारों की करोड़ों की देनदारियां लंबित हैं. सरकार में सलाहकार और अध्यक्ष कैबिनेट दर्जे के साथ लगाए जा रहे हैं तो जनता से सब्सिडी छोड़ने की अपील की जा रही है. इस दौरान जयराम ठाकुर ने खनन का जिक्र छेड़ते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी निशाने पर लिया है.
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल में स्वास्थ्य सुविधाएं जर्मन आ गई है.स्टंट के  ऑपरेशन के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा है.हिमकेयर के तहत मिलने वाली दवाइयां इलाज बंद कर दिए गए हैं.जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में ठेकेदारों की करोड़ों की देनदारियां लंबित है. ठेकेदार आत्मह.त्या के रास्ते पर बढ़ाने को मजबूर ना हो जाए ऐसी स्थिति सरकार ने पैदा कर दी है.उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग में पिछले 2 सालों से ठेकेदारों की देनदारियां लंबित पड़ी है. जिसका आंकड़ा एक हजार करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं जल शक्ति विभाग में भी 500 करोड़ से ज्यादा की देनदारियां लंबित है.
प्रदेश में सरकार वास्तविक स्थिति को छुपाने का कर रही   प्रयास
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सरकार वास्तविक स्थिति को छुपाने का प्रयास कर रही है. साल के पहले दिन मुख्यमंत्री ने आम जनता से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील की. जयराम ठाकुर ने कहा कि इससे पहले मुख्यमंत्री को 300 यूनिट  मुफ्त बिजली देने की गारंटी पूरे करने को लेकर असमर्थता जतानी चाहिए थी. साथ ही मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में संवैधानिक तरीके से CPS नियुक्त किए गए और दो वर्षों तक पद का आनंद उठाते रहे. सरकार में कैबिनेट दर्जे के साथ आस डी एडवाइजर नियुक्त किया जा रहे हैं और जनता से सब्सिडी छोड़ने की मांग की जा रही है.
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी घेरा 
इस दौरान जयराम ठाकुर ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि पूर्व सरकार के दौरान खनन को लेकर उपमुख्यमंत्री वीडियो बयान जारी करते रहे लेकिन आज कांगड़ा में अवैध खनन दिन दिहाड़े हो रहा है,लेकिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इसे रोकने में असमर्थ हैं.जयराम ठाकुर ने कहा कि आधा महीना गुजर गया लोहड़ी और मकर संक्रांति बीत गई लेकिन अभी तक एचआरटीसी पेंशनरों को पेंशन नहीं मिली है उपमुख्यमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए.
अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दी नसीहत 
संगठन और भाजपा में गुटबाजी के सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी साफ तौर पर नजर आती है.जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के 2 साल के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बोलने  नहीं दिया गया. इससे कांग्रेस की आंतरिक  स्थिति स्पष्ट हो जाती है. जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा संगठित है और मजबूत नेतृत्व के नीचे काम कर रही है. इस दौरान अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर कोई भाजपा में षड्यंत्र से आगे बढ़ाने की सोच रहा है तो वह सफल नहीं होगा. जयराम ठाकुर ने कहा कि  भाजपा पार्टी में कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से काम करना चाहिए. पार्टी योग्यता, सामर्थ्य और परिश्रम के आधार पर उचित स्थान देती है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर...

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी,सुरक्षा कर्मियों की निगरानी...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है।ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद...

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.