/ Jun 14, 2026

कड़ाके की ठंड से दुधारू पशुओं सहित पालतू जानवर बीमारियों का हो रहे शिकार.. ऐसे रखें ध्यान

करनाल, 14 जनवरी ( TSN)- उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरा और पाले के साथ शीत लहर चल रही है। सर्दी से इंसानों के साथ जानवर भी परेशान होते हैं। यह मौसम किसान और पशुपालकों के लिए सावधानी बरतने वाला होता है क्योंकि बहुत से पशुपालकों की आजीविका का साधन पशुओं पर निर्भर है।
ज्यादा ठंड होने पर गाय-भैंस सहित पालतू जानवर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। पशु चिकित्सकों के अनुसार ठंड में जैसे तापमान गिरता है, वैसे ही पालतू पशुओं के शरीर का तापमान भी कम होने लगता है। ठंड में छोटे-बड़े सभी दुधारू पशुओं को बुखार, दस्त, निमोनिया के साथ कई अन्य बीमारी हो जाती हैं। ठंड में सबसे ज्यादा नवजात और छोटे पशुओं की दस्त और निमोनिया से होती है। इन सब बीमारियों के कारण दूध की मात्रा में कमी आनी शुरू हो जाती है और जिससे पशुपालक की आजीविका पर असर पड़ता है। इस दौरान पशुपालकों को अपने पशुओं की विशेष देखभाल करने की जरूरत होती है।
इस तरह करे रहने की व्यवस्था:
 ठंड से बचाने के लिए किसान पशुशाला या बाड़े के खुले दरवाजों और खिड़कियों को टाट, जूट या किसी अन्य कपड़े से ढक दें। जिससे ठंडी हवा बाड़े के अंदर न जा सके। पशुओं को भी जूट का बोरा या मोटे कपड़े से बना बिछौना पहनाएं। जिससे पशुओं के शरीर में गर्माहट बनी रहे। पशुओं के रहने की जगह पर नमी नहीं होने दे। इसके लिए बाड़े (पशुशाला) के बाहर अलाव जला सकते है और गर्म हीटर का भी प्रयोग कर सकते है। लेकिन, पशुओं को इनसे दूर रखे। छोटे पशुओं को जरूर धूप में बाहर निकाले, जिससे वह चलफिर और दौड़ सके। इससे उनके शरीर में ऊर्जा आएंगी।
कब और कैसे नहलाएं: 
सर्दियों में पालतू पशुओं की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि इस मौसम में कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया पनपते हैं। जो उन्हे बीमार कर सकते हैं। सर्दियों में धूप निकलने पर पशुओं को सप्ताह में 2 से 3 बार नहलाए।
ऐसे बढ़ाए दूध की मात्रा:
 सर्दियों में ठंड लगने पर गाय-भैंस व अन्य दुधारू पशुओं की दूग्ध उत्पादन की क्षमता ज्यादा प्रभावित होती है। दूध क्षमता बढ़ाने के लिए पशुओं को हर रोज 250 ग्राम गुड़ दें और उनके आहार का विशेष ध्यान रखें। सूखा और हरा चारा दो से एक के अनुपात में दे। क्योंकि सूखा चारा शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है। पीने के लिए रात के रखे पानी का प्रयोग ना करे,ताजा पानी ही पिलाये जिससे शरीर हाइड्रेट रहेगा।
पशुओं को सर्दियों में ऊर्जा देने वाला आहार खिलाएं।  पशुओं के शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए सरसों के तेल के साथ गुड़ को मिलाकर खिलाएं। सर्दियों में रात के समय किसान अपने पालतू जानवरों को सूखा चारा खिलाएं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संजौली स्कूल हत्याकांड: सुरक्षाकर्मी ने बताई वारदात की पूरी कहानी, चंद सेकेंड में बरसाईं गोलियां

शिमला,संजू-:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी यशपाल ने पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।उनके अनुसार,दो नकाबपोश युवक अचानक स्कूल के पास...

डंपिंग जोन के विरोध में शाहाबाद-बराड़ा रोड पर किसानों और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, विधायक रामकरण काला ने दिया समर्थन

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:शाहाबाद में डंपिंग जोन को लेकर चल रहा विवाद अब और तेज हो गया है।लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे स्थानीय लोगों और किसानों ने रविवार को महापंचायत के बाद शाहाबाद-बराड़ा रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डंपिंग जोन के कारण...

कांग्रेस SIR अभियान पर रखेगी कड़ी नजर, पात्र मतदाताओं का वोट नहीं कटने देंगे : अशोक अरोड़ा

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने तथा वोटर सूची में...

हिमाचल में सिंगल ईंजन की सरकार, तभी नहीं हो रहा प्रदेश का विकास मंडी में बोले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में सिंगल ईंजन की सरकार काम कर रही है।यही कारण है कि यहां का विकास नहीं हो पा रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि वे बीते 6 वर्षों उत्तराखंड के प्रभारी हैं। उत्तराखंड और...

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.