/ Aug 29, 2026

भाजपा विधायक ने सीएम को किया चैलेंज..दम है तो बताएं प्रदेश सरकार ने धर्मशाला को कौन सा दिया प्रोजेक्ट

धर्मशाला, 20 जनवरी (TSN)- धर्मशाला से  भाजपा विधायक सुधीर शर्मा  ने सीएम सुक्खू पर तीखा हमला बोला है.उन्होंने  कहा कि केंद्र के पैसे से बनने वाले प्रोजेक्टों का उद्घाटन-शिलान्यास कर वाहवाही लूटने वाले सीएम लोगों को यह बताएं कि प्रदेश सरकार का कौन सा प्रोजेक्ट हैं, जिसका उन्होंने उद्घाटन- शिलान्यास किया है।
केंद्र की योजनाओंं के उद्घाटन-शिलान्यास कर लोगों को गुमराह कर रहे सुक्खू:
सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में सीएम ने जो उद्घाटन -शिलान्यास किए हैं, वे सभी प्रोजेेक्ट केंद्र के पैसे से बने हैं या बन रहे हैं, तो सीएम सुक्खू किस हैसियत से उनका उद्घाटन कर रहे है. उन्होंने कहा है कि ढगवार में मिल्क प्लांट में केंद्र की मोदी सरकार का पैसा लग रहा है।इसमें खर्च होने वाले 225 करोड़ रुपए मोदी सरकार की देन हैं, तो हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू को बताना चाहिए कि वह किस हैसियत से इसका शिलान्यास करने जा रहे हैं । वहीं फूड स्ट्रीट मार्केट में स्मार्ट सिटी का पैसा लग रहा है, यह योजना भी भाजपा की देन है। सीएम सुक्खू लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्र्चे पर विफल है। रोजगार के साथ विकास कार्यों पर ब्रेक लग गई है। कई ठेकेदारों की पेमेंट पेंडिंग चल रही है। पेंशनरों को समय पेंशन नहीं मिल रही है। कर्मचारी भी सहमे हुए हैं कि क्या पता अगले महीने सैलरी मिलेगी या नहीं। कांग्रेस सरकार के दो साल के कार्यकाल में प्रदेश दस साल पीछे चला गया । उन्होंने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती इसलिए सीएम सुक्खू को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर अपनी झूठी गारंटियों के लिए जनता से माफी मांग लेनी चाहिए ।
भाजपा विधायक ने पूछा, लोगों से मिलने से क्यों कतरा रहे सीएम
भाजपा विधायक ने कहा कि सीएम सुक्खू अब लोगों से मिलने से भी कतरा रहे हैं। सीएम से धर्मशाला सर्किट हाउस में जब लोग मिलने के लिए पहुंच रहे हैं, तो  उनके लिए सीएम के दरवाजे बंद रखे गए हैं, कई लोग निराश होकर लौट रहे हैं।उन्होंने सीएम को नसीहत दी है लोगों से छिपने से काम नहीं चलेगा, प्रदेश का मुखिया होने के नाते लोगों की समस्याएं सुलझाने पर ध्यान देना पड़ेगा।
जनता को बताएं सीयू के 30 करोड़ रुपए क्यों जमा नहीं करवाए
सुधीर शर्मा ने कहा कि आज पूरा हिमाचल जानना  चाह रहा है कि कांग्रेस सरकार ने धर्मशाला में बनने वाली सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 30 करोड़ रुपए क्यों  जमा नहीं करवाए हैं। उन्होंने  कहा कि विधानसभा उपचुनावों के दौरान तो सीएम कह रहे थे कि 4 जून  को पैसे जमा करवा दिए जाएंगे, लेकिन वो 4 जून कब आएगी, लोगों की इसका इंतजार है। उन्होंने चुनौती दी है कि सुक्खू में दम है, तो वह इस सवाल का जवाब दें कि सीयू के पैसे क्यों जमा नहीं किए जा रहे हैं।यही नहीं नई पंचायतों के गठन के नाम पर भी ठगी की गई है. धर्मशाला के योल कैंटोनमेंट में नई पंचायतें बनाने के बजाए साथ लगती पंचायतों को भंग कर नए नाम दे दिए गए है जो प्रदेश सरकार की वित्तीय स्थिति की पोल खोल रहा है. इस निर्णय से ना तो पुरानी पंचायतों को लाभ मिलेगा ना ही कैंटोनमेंट एरिया की जनता को यह केवल ठगी करने की व्यवस्था है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.