हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी

करनाल, 29 जनवरी –करनाल की पुरानी अनाज मंडी स्थित हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम कार्यालय पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी की। टीम सुबह ही कार्यालय में दाखिल हो गई। टीम ने पहुंचते ही सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर और पुराना रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया। इस छापेमारी के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया और सभी अधिकारी कर्मचारी दंग रह गए।
प्रथम जांच में कई  गड़बड़ियां  आई सामने
पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम कार्यालय  में जांच के दौरान कार्यशैली में काफी अनियमिताएं पाई गई है। गुरमीत सिंह फील्ड अधिकारी भी गैर मौजूद पाए गए है। छापेमारी के दौरान टीम ने पिछड़े वर्ग को दिए जाने वाले लोन समेत अन्य सरकारी योजनाओं की फाइलें खंगाली। करीब 1100 लंबित मिली है और अभी तहकीकात की जा रही है।
सीएम फ्लाइंग डीएसपी सुशील कुमार का कहना ये 
सीएम फ्लाइंग डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि हमें इस कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में काफी समय से शिकायतें मिल रही थी। बहुत सी शिकायतें यह अभी आ रही थी कि जिनके पास लोन लेटर है उन्हें लोन नहीं दिया जा रहा। वहीं अधिकारी और कर्मचारी पूरे दिन कार्यालय में नहीं मिलते। उन्होंने बताया कि अब तक जांच में करीब 1100 पहले पेंडिंग पाई गई है बहुत सी ऐसी फाइलें भी हैं जो सरकार की योजना के पात्र हैं लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान एक फील्ड ऑफिसर गुरमीत सिंह भी गैर हाजिर मिले है, जांच के दौरान जो भी खामियां पाई गई हैं उसकी रिपोर्ट बनाकर हेड ऑफिस में भेज दी जाएगी ताकि खामियां में सुधार हो सके और जो अधिकारी कर्मचारी खामियों का जिम्मेदार है उस पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.