ऑटो चालक की बेटी जिया बनी लेफ्टिनेंट..NDA क्वालिफाइड कर जिले में किया प्रथम स्थान हासिल

रेवाड़ी, 29 जनवरी –कौन कहता है आसमान में छेद नहीं होता एक सिक्का तो तबीयत से उछालो यारो यह कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है रेवाड़ी के गांव सुलझा की बेटी जिया पर, जिसने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन रात मेहनत कर एनडीए क्वालिफाइड किया और लेफ्टिनेंट बनकर आज रेवाड़ी पहुंची। अपने घर पहुंचते ही जिया को उसके पिता ने गले लगा लिया और खुशी से उनकी आंखें भर आई।
खुशी में झलके परिवार के आंसू, ग्रामीणों ने किया स्वागत
जिया ने बताया कि उसने 12वीं कक्षा में ही एनडीए में जाने की ठान ली थी। चार से पांच महीने की तैयारी के बाद उसने रिटन एग्जाम दिया,जिसमें वह  क्वालिफाइड हुई और उसके बाद अब एसएसबी को क्वालीफाई कर लेफ्टिनेंट बन अपने घर पहुंची। जिया ने कहा कि परिवार से मिले सपोर्ट के कारण ही यह सब संभव हो पाया। मेरे पिता ऑटो ड्राइवर है उसके बावजूद उन्होंने कभी पैसे की दिक्कत नहीं आने दी।
जिया के पिता मोहनलाल ने बताया कि आज जिया ने  इस मुकाम पर पहुंचकर न केवल परिवार का बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।उन्होंने कहा कि सभी माता-पीताओं को अपने बच्चों को पढ़ना चाहिए ताकि वह उनका नाम रोशन कर सके व खुद का भविष्य भी बना सके। वहीं जिया की बहन पारुल को अपनी बहन के इस मुकाम पर पहुंचने पर बेहद खुशी है। जिया रात भर पढ़ाई करती थी और पारुल का सपना है कि जिया की तरह मेहनत करके वह चार्टड अकाउंटेंट करके अपने परिवार का नाम रोशन करें।
जिया के दादा होशियार सिंह गांव सुलखा के सरपंच रह चुके हैं. उन्होंने बताया कि जिया ने अपनी 12वीं की पढ़ाई गांव के ही सरकारी स्कूल में की। उसके बाद गुरुग्राम में 6 महीने की कोचिंग के बाद घर में ही तैयारी की। उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी दोनों को एक सामान समझकर शिक्षित करना चाहिए ताकि वह परिवार, गांव और देश का नाम रोशन कर सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.