/ Jun 15, 2026

हिमाचल प्रदेश महिला एवं पुरुष आइस हॉकी टीम ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स में जीता कांस्य पदक

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश की आइस हॉकी महिला और पुरुष टीम ने लेह में आयोजित खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 में  कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। लेह में हुई यह खेलो इंडिया विंटर गेम्स 5 वीं बार आयोजित हुईं, जबकि हिमाचल प्रदेश की टीम ने चौथी बार इन गेम्स में भाग लिया। यह प्रतियोगिता 23 से 27 जनवरी तक आयोजित हुई। महिला और पुरुष टीम ने शिमला में पत्रकारों से अपने अनुभव साझा किए और कहा कि सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ रहा है।
इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव में कांस्य पदक से करना पड़ रहा संतोष
इस दौरान महिला और पुरुष टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों ने बताया कि इस बार उनका प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा है। पुरुष टिम ने पिछली बार भी ब्रॉन्ज जीता था। उन्होंने बताया कि उन्हें आइस प्रैक्टिस के लिए ज्यादा नहीं मिल पाती हैं। आईटीबीपी की टीम से उनकी हार हुई है। आईटीबीपी चार से पांच घंटे प्रैक्टिस करती हैं। उन्होंने कहा कि लेह-लद्दाख, आई.टी.बी.पी. और आर्मी की टीमें जिनसे हिमाचल की टीम हारी है, उनके पास बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर है और उन्हें वर्ष में 10 से 12 महीने प्रशिक्षण के लिए आइस रिंक मिलता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में अगर इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होता है तो हिमाचल की टीम और बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अभय डोगरा और महासचिव रजत मल्होत्रा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की महिला व पुुरुष आइस हॉकी टीमों का प्रदर्शन खेलो इंडिया विंटर गेम्स में शानदार रहा। उन्होंने बताया कि पिछली बार भी हिमाचल की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया था और इस बार भी कांस्य पदक ही हासिल किए, लेकिन इस बार बीते वर्षों की तुलना में इस बार हिमाचल की टीमों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में नैशनल गेम्स आइस हॉकी का शैड्यूल भी जारी होने वाला है और यह गेम्स देहरादून में होंगी और उम्मीद है कि हिमाचल की टीमें इन गेम्स में अच्छा प्रदर्शन पदक हासिल करेंगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संजौली स्कूल हत्याकांड: सुरक्षाकर्मी ने बताई वारदात की पूरी कहानी, चंद सेकेंड में बरसाईं गोलियां

शिमला,संजू-:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी यशपाल ने पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।उनके अनुसार,दो नकाबपोश युवक अचानक स्कूल के पास...

डंपिंग जोन के विरोध में शाहाबाद-बराड़ा रोड पर किसानों और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, विधायक रामकरण काला ने दिया समर्थन

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:शाहाबाद में डंपिंग जोन को लेकर चल रहा विवाद अब और तेज हो गया है।लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे स्थानीय लोगों और किसानों ने रविवार को महापंचायत के बाद शाहाबाद-बराड़ा रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डंपिंग जोन के कारण...

कांग्रेस SIR अभियान पर रखेगी कड़ी नजर, पात्र मतदाताओं का वोट नहीं कटने देंगे : अशोक अरोड़ा

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने तथा वोटर सूची में...

हिमाचल में सिंगल ईंजन की सरकार, तभी नहीं हो रहा प्रदेश का विकास मंडी में बोले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में सिंगल ईंजन की सरकार काम कर रही है।यही कारण है कि यहां का विकास नहीं हो पा रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि वे बीते 6 वर्षों उत्तराखंड के प्रभारी हैं। उत्तराखंड और...

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.