/ Oct 16, 2026

पैकेज के नाम पर मनाली में सैलानी हो रहे ठगी का शिकार… SDM से मिलने पहुंचे 2 पंचायतों के सैकड़ों लोग

कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर कुछ लोग सैलानियों को गुमराह कर रहे है। और ओवरचार्ज लेकर उनके साथ ठगी भी कर रहे है। ऐसे में जिला प्रशासन को चाहिए कि वह इस तरह के लोगों पर जल्द कानूनी कार्रवाई करें। ताकि मनाली का पर्यटन कारोबार बाहरी राज्यों में बदनाम ना हो सके। इसी मुद्दे को लेकर पलचान और बुरुवा पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण ढालपुर पहुंचे और उन्होंने एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार को भी एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग रखी की कुछ लोग सैलानियों को पैकेज बनाकर दे रहे हैं और पैकेज के नाम पर सैलानियों को सरेआम लूटा जा रहा है।
सैलानियों को गुमराह करने वालों पर प्रशासन करे कारवाई
 ग्रामीणों का कहना है कि पैकेज के नाम पर स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग सहित कई अन्य एक्टिविटी सैलानियों को बताई जा रही है और उनसे उन सभी एक्टिविटी के 10 गुना ज्यादा दाम लिए जा रहे हैं। जबकि स्थानीय लोगों को नॉर्मल ही पैसे दिए जा रहे हैं। जब सैलानियों को इन सभी दामों का पता चलता है तो वह अपने आप को ठगा हुआ महसूस करता है। ढालपुर पहुंचे बुरुवा पंचायत के प्रधान चूड़ामणि, पलचान पंचायत के उप प्रधान कीर्ति किशन, स्थानीय ग्रामीण देवी सिंह, रोशन ठाकुर ने बताया कि कुछ लोग जिला प्रशासन को भी गुमराह कर रहे हैं कि पंचायत के द्वारा यह सभी एक्टिविटी बंद कर दी गई है। लेकिन पंचायत के द्वारा ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को हिदायत दी गई है कि वे पैकेज के नाम पर सैलानियों को गुमराह ना करें। क्योंकि पर्यटन नगरी मनाली में आने वाले सैलानी यहां पर विभिन्न तरह की एक्टिविटी में भाग लेते हैं  लेकिन जब उनसे इस तरह की लूट की जाती है। तो इससे सैलानियों के बीच भी गलत संदेश जाता है। ऐसे में जिला प्रशासन के अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि इस तरह के पैकेज के नाम पर लूट को तुरंत बंद किया जाए और जो व्यक्ति जिस एक्टिविटी से जुड़ा हुआ है। वह मात्र उस एक्टिविटी के तहत ही सैलानियों से उतना ही चार्ज ले। जो वहां पर तय किया गया है। अगर उसके बाद भी कोई व्यक्ति सैलानियों के साथ ठगी करता है। तो उस पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.