हर साल हजारों युवा डंकी रूट से जाते है विदेश.. हरियाणा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक

करनाल  4 फरवरी (TSN)-हरियाणा सरकार ने युवाओं को अवैध रूप से विदेश भेजने वाले अवैध डंकी एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया हुआ है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को डंकी के रास्ते लोगों को विदेश भेजने वाले एजेंटों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। यह कदम प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया है, किन्तु आंकड़ो के मुताबिक इनके अभी भी बढ़ोतरी हो रही है।
 डंकी रूट आखिर है क्या:
डंकी रूट एक अवैध तरीका है, जिसमें एजेंट अवैध रास्तों से लोगों को विदेश भेजते हैं। इस रूट में कई बार युवाओं को जंगलों, नदियों और पहाड़ों के खतरनाक रास्तों से गुजरना पड़ता है। हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां इस रास्ते से विदेश भेजे गए लोगों को जान से मारने की धमकियां मिलीं या वे धोखाधड़ी का शिकार हुए।
करनाल के अमित की डंकी रूठ की गाथा:
करनाल के गांव गोघड़ीपुर निवासी अमित मान का कहना है कि कोई भी युवा विदेश जाने के लिए डंकी रूट का इस्तेमाल ना करे,यह एक निहायत ही खतरनाक और मौ.त का रास्ता है।इसमें कोई भी एजेंट मदद नहीं करता है। मैंने अपनी तीन माह लंबी डंकी रूट की यात्रा के दौरान जंगल में मानव कंकाल देखे। यह कंकाल उन लोगों के थे. इस रास्ते से जाने के दौरान अपने एजेंट से किसी कारण से बिछड़ गए थे। अमित ने बताया कि करीब 42 लाख रुपये खर्च कर डंकी रूट से गया था। करीब 22 माह अमित अपनी यात्रा का दृष्टांत बताते समय काफी डरा हुआ नजर आया। उसने बताया, गांव के काफी युवा अमेरिका गए हुए हैं। वह भी अमेरिकी डॉलरों के आकर्षण में फंस गया।उसने अपनी तीन बीघा जमीन बेच दी और मकान भी गिरवी रख दिया। वह 17 अप्रैल 2023 को डंकी रूट से अमेरिका जाने के लिए घर से निकल गया। एजेंट उसे कई देशों के जंगल, नदियों व पहाड़ों के रास्ते ले जा रहा था। रास्ता बहुत खतरनाक था।
डंकी रूट के सफर में कई साथियों ने तोड़ा दम:
जंगल में उसे मानव कंकाल नजर आए। करीब तीन महीने के सफर के बाद वह 6 जुलाई 2023 को अमेरिका की दीवार फांद पाया। अमित के अनुसार, उसे जंगल में कई बार भूखा रहना पड़ा। इस दौरान किसी का साथ नहीं देता वह आगे चलता है। जो उसके साथ चल रहा है तो वह जंगल पार कर सकता है, जो पीछे रहे गया वह छूट जाता है।किसी के बीमार होने व चोट लगने पर कोई नही रुकता है। एजेंट उसे छोड़कर आगे बढ़ जाता है। चूंकि यह यात्रा अवैध है तो विभिन्न देशों की सीमाओं पर स्थानीय पुलिस पैसे छीन लेती है।
अमित के आग्रह पर राहुल गांधी अमित के घर आये:
अमेरिका में एक दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने बाद उनके परिजन तजिंदर मान की मदद से वो अस्पताल में मिला, उन्ही के साथ आये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  राहुल गांधी उनसे मिले।इस दौरान अमित ने अपने घर करनाल जाने का आग्रह किया था।  राहुल 20 सितंबर 2024 को राहुल गांधी घोघड़ीपुर आए थे। अमित अमेरिका में ट्रक चलाता था। 21 मई 2024 को अमेरिका में उसके साथ हादसा हो गया था। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। करीब 22 दिन तक वह बेहोश रहा। जब उसे होश आया तो उसने अपने परिजनों को यह बात बताई।
अमित की माँ वेदमती की जुबानी:
अमित की माँ वेदमती ने बताया कि अगर हमें पहले से पता होता कि डंकी का रास्ता इतना खतरनाक व तखलीफ़ देने वाला है तो हम कभी भी अपने बच्चे को इस तरीके से अमेरिका ना भेजते। घर के हालात अच्छे ना होने के कारण हमने अमित को भेजा था। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने अमेरिका में अमित से किया हुआ अपना वादा निभाया और  वो हमसे मिलने करनाल आये थे। उनके द्वारा हर सम्भव मदद का आश्वासन मिला और मदद मिल भी रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.