तेंदुआ से जिले के तीन गाँवों में दहशत… लोग अपने घरों में हुए कैद

पलवल, 8 फरवरी -जिले के तीन गांवों सदरपुर, अलावलपुर हुए बढराम  गांव के जंगल में तेंदुआ दिखाने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। सुबह सैर कर रहे पिता-पुत्र ने तेंदुआ को ईख के खेत में जाते हुए देखा था। जिसकी सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के साथ पुलिस व वन विभाग की टीम ने खेतों को चारों तरफ से जाल लगाकर घेरा हुआ है। वन विभाग की टीम तेंदुआ की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी कोई सफलता हासिल नहीं लग सकी है। पिछले दस दिन में जिले के स्यारोली, धतीर सहित अन्य जगहों पर भी तेंदुआ देखा गया था।
बता दें कि जिले के सदरपुर ,अलावलपुर और बढराम गांव में तेंदुए की मौजूदगी के सबूत मिले है, एक ग्रामीणों ने तेंदुआ की वीडियो भी बना ली थी। ग्रामीणों से जंगल में तेंदुए को देखे जाने की सूचना मिलते ही अलावलपुर पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और वन विभाग गुरुग्राम से टीम पिंजरा व जाल लेकर मौके पर पहुंच गई।
अन्य जंगली जानवरों की खेतों में मिल रही हैं हड्डियां 
वन विभाग के गुरुग्राम से आए इंस्पेक्टर ज्योति कुमार ने बताया कि टीम जुटी हुई है। गुरुग्राम से आए वन विभाग के इंस्पेक्टर ज्योति कुमार के नेतृत्व में आई टीम ने ईख के खेत को चारों तरफ से जाल से घेर लिया है। टीम को यहां कई जंगली पशुओं की हड्डियां मिली हैं, जो किसी बड़े शिकारी जानवर की मौजूदगी की पुष्टि करती है। तेंदुए के पंजों के निशानों की जांच की जा रही है।
पुलिस प्रशासन और फारेस्ट विभाग के अधिकारी तेंदुआ की तलाश में जुटे 
अलावलपुर चौकी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि तेंदुआ सदरपुर के ग्रामीणों ने जंगल में देखा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने इसकी सूचना देकर वन विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया। जिले में तेंदुआ को इससे पहले हथीन के जंगल में, उसके बाद श्यारोली गांव के जंगल में, उसके बाद धतीर गांव के जंगल में और अब सदरपुर अलावलपुर और बढराम गांव के जंगल में देखा गया है। यह पूरा वाक्य करीब एक माह के अंदर का है। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चला रही है। जिले के सदरपुर गांव निवासी जगदीश ने बताया कि वह बुधवार को अपनी बाइक पर अपने दोस्तों के साथ अलावलपुर से अपने गांव सदरपुर जा रहा था, उसी दौरान तेंदुआ खेत से निकला और उनकी बाइक के पास से छलांग लगाकर सडक़ की दूसरी ओर खेतों में चला गया। जिससे वे डर गये और अपने गांव जाकर इ भीस बारे में ग्रामीणों को बताया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.