हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी से बारिश बर्फबारी की संभावना..मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा।सूखे की मार झेल रहे किसान बागवानों को अब  राहत की बौछारों का इंतजार है।प्रदेश में जनवरी माह से फरवरी माह तक सामान्य से 78% कम बारिश दर्ज की गई है।19 फरवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा जिसका असर पूरे प्रदेश भर में देखने को मिलेगा।वहीं मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सूखे के आंकड़ों में कुछ सुधार दिखने के आसार है।मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।साथ ही इस दौरान तापमानों में काफी अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी।प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।वहीं आज सोमवार को राजधानी सहित पूरे प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहा।दो दिनों तक तापमानों में उछाल आने की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र ने जताई है।
मौसम वैज्ञानिक शोभित कटियार ने कहा कि आज पूरे हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है।दो दिनों तक तापमानों में उछाल दर्ज किया जाएगा।वहीं 19 फरवरी शाम से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश व बर्फबारी की संभावना है।उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊंचाई वाले व मध्यवर्ति कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार है।
20 फरवरी को प्रदेश के मुख्यतः सभी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा।इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व कुछ मैदानी क्षेत्रों में बारिश भी होगी।इसके साथ ही कुछ इलाकों में अंधड़ आंधी के साथ तेज़ हवाएं भी चल सकती है।विभाग ने 19 व 20 फरवरी के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।इस दौरान तापमानों में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी और प्रदेश में एक बार फिर शीतलहर का प्रकोप बनेगा। गत 24 घण्टों के दौरान प्रदेश में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में गिरावट आई है लेकिन अब 18 फरवरी तक तापमानों में उछाल दर्ज किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.