/ May 19, 2026

एक बार फिर हड़ताल पर SMC अध्यापक…सुक्खू सरकार को भी दो टूक

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में SMC अध्यापक आर-पार की लड़ाई के मूड में एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं. यह सभी अध्यापक नियमितीकरण की मांग उठा रहे हैं. इससे पहले भी SMC अध्यापक शिमला के चौड़ा मैदान में ही दिन-रात हड़ताल पर बैठे रहे. तब शिक्षा मंत्री ने ख़ुद धरना स्थल पर आकर मांगों पर विचार कर सुने जाना का आश्वासन दिया था. अब इतना लंबा वक़्त बीत जाने के बाद SMC अध्यापकों की मांग लंबित है. ऐसे में अब यह अध्यापक आर पार की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरे हैं.
SMC अध्यापक संघ के राज्य प्रवक्ता का कहना ये 
SMC अध्यापक संघ के राज्य प्रवक्ता निर्मल ठाकुर ने कहा कि SMC अध्यापक बीते करीब  सालों से प्रदेश के दूरदराज के इलाकों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इनके लिए सरकार स्थाई पॉलिसी नहीं ला रही है. SMC अध्यापक दूरदराज के इलाकों में अपनी सेवाएं तो देते हैं, लेकिन उन्हें स्कूल में छुट्टियों के वक्त का वेतन तक नहीं दिया जाता. इन अध्यापकों को केवल 14 हजार रुपये मासिक वेतन मिल रहा है. इन पैसों में घर-परिवार का गुजर-बसर करना भी मुश्किल हो रहा है.उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द उनके लिए एक स्थाई पॉलिसी लाई जाए और 2 हजार 555 शिक्षकों को स्थाई तौर पर नियुक्ति दी जाए. इन अध्यापकों का दावा है कि राज्य में सबसे ज़्यादा ऐसे स्कूल हैं, जहां सारा ज़िम्मा SMC अध्यापकों के कंधे पर ही है.SMC अध्यापक संघ के राज्य प्रवक्ता निर्मल ठाकुर ने कहा कि इस बारे वे किसी तरह का आश्वासन नहीं, बल्कि नियमितीकरण का ऑर्डर लेकर ही जाएंगे.अब यह आरपार की लड़ाई का वक़्त है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.