शाहाबाद के गांव कलसानी में मण्डल अध्यक्ष के निवास स्थान पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी

कुरुक्षेत्र,1 मार्च -शाहाबाद के भाजपा नलवी मंडल अध्यक्ष सरबजीत सिंह कलसानी के आवास पर आज केंद्रीय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पहुंचे।जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, वही शाहबाद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत भी की।

कुछ क्षेत्रो में फसलों का बहुत ज्यादा हुआ नुकसान

सरबजीत सिंह कलसानी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि बीते दिन हुई बरसात और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें खराब हुई है और कुछ क्षेत्रो में फसलों का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के किसानों के हित के लिए हमेशा कार्य करती आई है।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूरा मंत्रिमंडल किसानों के साथ है। मुख्यमंत्री नायब सैनी इसका संज्ञान ले रहे है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को फसल बीमा से जोड़ा हुआ है। इसके साथ ही विशेष गिरदावरी करवा कर किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा भी दिया जाएगा।किसानों को किसी प्रकार का नुकसान ना हो इसके लिए प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

वहीं प्रदेश सरकार के आगामी बजट पर बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर वित्त मंत्री के तौर पर अपना पहला बजट पेश करेंगे,जोकि तमाम वर्ग के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।वही विधानसभा चुनावों के दौरान महिलाओं के लिए किए गए वादे को भी प्रदेश सरकार जल्द पूरा करने जा रही है।मुख्यमंत्री नायक सैनी ने इसकी घोषणा कर दी है और सारा बजट तैयार हो चुका है।उनका विभाग के कार्य को आगे बढ़ाने का काम करेगा।अगले महीने से प्रत्येक महिला को 2100 रुपये की राशि दी जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया मतदान

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी गृह पंचायत गोंदपुर जयचंद के वार्ड नंबर-2 में मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के...

जयराम ठाकुर बोले –पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा पर जताया भरोसा, कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू

मंडी, 28 मई :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायत चुनावों के प्रथम चरण के परिणामों को भाजपा के पक्ष में जनता के विश्वास का संकेत बताया। वीरवार को अपने आवास पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में हार की आशंका को देखते...

डीजल की मार से डगमगाई प्राइवेट बस सेवा, किराया बढ़ाने की मांग तेज

अम्बाला -:लगातार बढ़ती डीजल कीमतों ने अब प्राइवेट और सहकारी बस संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अंबाला सेंट्रल बस स्टैंड स्थित दी सहकारी परिवहन कल्याण समिति की बैठक में बस ऑपरेटरों ने सरकार से बस किराया बढ़ाने की मांग उठाई। संचालकों का कहना है कि खर्च लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन किराए में बढ़ोतरी...

करनाल में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव लेने से किया इंकार

करनाल -:करनाल के इंद्री क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक बॉबी का शव खेतों में मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। युवक के शरीर और चेहरे पर चोटों के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले को लेकर समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर...

राजीव बिंदल के 75% जीत के दावे पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- पंचायत चुनावों को ‘सेमीफाइनल’ बताना गलत

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के पहले चरण के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा 75 प्रतिशत जीत का दावा किए जाने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह  ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा के दावों को वास्तविकता से दूर बताते हुए कहा कि पंचायत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.