/ May 21, 2026

शिमला में तेंदुए ने युवक पर किया हमला,लोगों में दहशत

शिमला,संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में एक बार फिर तेंदुए का खौफ हो गया है।गत रविवार रात्रि युवक पर तेंदुए के ह.मले से लोगों में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है ।शिमला के लालपानी बायपास पर रविवार रात्रि करीब 11बजे तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया।इससे पहले भी राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में तेंदुआ देखा गया ।

घात लगाकर बैठे तेंदुए ने युवक की गर्दन पर किया ह.मला

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालपानी में रहने वाला युवक जब देर रात्रि अपनी गाड़ी पार्क कर घर को जाने लगा तो घात लगाकर बैठे तेंदुए ने युवक की गर्दन पर हमला कर दिया।गनीमत यह रही कि युवक ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए के हमले को देख लिया और युवक की जान बच गयी स्थानीय लोगों ने इससे पहले भी इस क्षेत्र में तेंदुआ देखा है लेकिन वन विभाग द्वारा अभी उस क्षेत्र में पिंजरा नही लगाया गया है।लोगों ने इस क्षेत्र में पिंजरा व कैमरे लगाने की मांग रखी है।इस बाबत लोग वन विभाग को कई मर्तबा अवगत भी करवा चुके हैं।सनद रहे इससे पहले भी लालपानी बायपास जाखू सहित अन्य क्षेत्रों में तेंदुआ लोगों पर ह.मला कर चुका है। यहां तक कि इस क्षेत्र के साथ लगते डाउनडेल से तो एक बच्ची को तेंदुआ उठा कर ले गया था इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।

लालपानी बायपास क्षेत्र में रह रहे मनोज ने बताई आप बीती

लालपानी बायपास क्षेत्र में रह रहे मनोज ने बताया कि उस पर गत रात्रि 11 बजे तेंदुए ने हमला किया।उन्होंने कहा कि जब वह गाड़ी लगाकर पार्किंग से नीचे आए तो तेंदुए ने उनकी गर्दन पर हमला कर दिया और उनके कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने कहा कि जैसे ही तेंदुए ने उनकी गर्दन पर हमला किया. उनका एक हाथ तेंदुए की गर्दन पर पड़ गया और उन्होंने तेंदुए की गर्दन को दबोच दिया,लेकिन तेंदुआ कुछ दूरी तक उन्हें घसीटता हुआ ले गया लेकिन उन्होंने तेंदुए की गर्दन को अपने हाथों से नहीं छोड़ा और कुछ देर बाद जब उन्होंने तेंदुए की गर्दन नहीं छोड़ी तो तेंदुआ और वह नीचे झाड़ियां में जैसे ही गिरे तो तेंदुए ने डर के मारे उन्हें छोड़कर वहां से भाग गया .उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उनकी गाड़ी पर तेंदुआ हमला कर चुका है और यह कोई पहली घटना नहीं है . इससे पहले भी इस प्रकार की यहां पर घटनाएं घटित हो चुकी है. उन्होंने कहा कि इस बाबत वन विभाग को भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन वन विभाग का कहना है कि उनके पास पिंजरे उपलब्ध नहीं है

प्रशासन जल्द लगाए पर पिंजरा

वहीं अन्य स्थानीय निवासियों ने कहा कि इससे पहले भी वह वन विभाग के पास शिकायत कर चुके हैं।वन विभाग के कर्मचारी यहां पर आए लेकिन कोई पिंजरे यहां पर नहीं लगाए गए।उन्होंने कहा कि इससे पहले भी यहां पर कई मर्तबा इस प्रकार की घटनाएं घटित हो चुकी है।लोगों ने यहां पर इससे पहले भी तेंदुए को देखा है कल रात्रि को तो युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया।उनकी प्रशासन से मांग है कि इस क्षेत्र में कैमरे लगाए जाएं और पिंजरा लगाया जाए जिससे तेंदुए को समय रहते पकड़ा जाए। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र में काफी झाड़ियां भी है इन झाड़ियां को काटा जाए क्योंकि तेंदुआ झाड़ियां में भी घात लगाकर बैठ सकता है उन्होंने कहा कि अब इस हमले के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और प्रशासन जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करते हुए यहां पर पिंजरे लगाएं और तेंदुए को पकड़े

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.