/ Aug 30, 2026

राष्ट्रीय महिला आयोग की अनोखी पहल..शादी के बाद न हो नवदंपत्ति में अनबन, केंद्र में मिलेगी सलाह

गुरुग्राम,8 मार्च -प्रदेश का पहला विवाह पूर्व परामर्श केंद्र तेरे मेरे सपने गुड़गांव के सिविल अस्पताल में शुरू किया गया। यहां वैवाहिक जीवन को सफलतापूर्वक जीने के लिए और आए दिन होने वाले विवादों को रोकने के लिए सलाह दी जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता ने कहा कि आजकल देखने में आया है कि शादी के कुछ ही दिनों के बाद नव दंपत्ति और उनके परिवारों में मामूली बात पर विवाद शुरू हो जाता है।हालात यहां तक हो जाते हैं कि कुछ ही समय में उनके बीच की दूरियां तलाक तक पहुंच जाती हैं।समाज को इस दिशा में जाने से रोकने और नवदंपत्ति को सुखी और वैवाहिक जीवन खुशी से व्यतीत करने के लिए इस परामर्श केंद्र में सलाह दी जाएगी।

प्रदेश के पहले विवाह पूर्व परामर्श केंद्र की हुई शुरुआत

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने विवाह पूर्व परामर्श केंद्र का शुभारंभ करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि आज की आधुनिकता भरी जीवनशैली में जब हमारी वैवाहिक जीवन की समृद्ध व सुदृढ़ परंपरा किसी ना किसी रूप में प्रभावित हो रही है।ऐसे में राष्ट्रीय महिला आयोग का तेरे मेरे सपने जैसा सशक्त व सूझबूझ के साथ किया गया अनूठा व सार्थक प्रयास है।जिसमें समाज की भी विषेश भूमिका रहेगी।उन्होंने कहा कि आयोग का प्रयास है कि पारिवारिक तानेबाने की जो हमारी सुंदर संरचना रही है। उसको बरकरार रखते हुए परिवार से समाज व समाज से राष्ट्र निर्माण की परिपाटी पर हम आगे बढ़े। ममता कुमारी ने कहा कि आयोग ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में देश के 9 राज्यों में 21 स्थानों पर विवाह पूर्व परामर्श केंद्र की शुरुआत की है।

प्रदेश के सभी 22 जिलों में की जाएगी परामर्श केंद्र की स्थापना-रेणू भाटिया

इस अवसर पर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए व युवाओं को नई दिशा देने के लिए इस केंद्र की स्थापना की गई है।जल्द ही पूरे प्रदेश के सभी 22 जिलों में इस तरह के केंद्रों की शुरूआत की जाएगी ताकि दंपत्तियों के बीच हो रहे विवादों को रोकने और परिवारों के मनमुटाव को कम करने में सहायता मिले।जब दोनों पक्षों में ही कोई विवाद नहीं रहेगा तो देश के विकास में भी सहायता मिलेगी।

इस केंद्र की शुरूआत से एक आस जगी है कि आए दिन नव दंपतियों के जीवन में होने वाली उठापटक से छुटकारा मिल जाएगा और दंपत्ति किसी समस्या का समाधान तलाक लेकर नहीं बल्कि समस्या को खत्म करके कर सकेंगे। जल्द ही इन केंद्रों के लिए नई गाइडलाइन भी तैयार कर दी जाएंगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.