पलवल के इन गांवो में फूलडोर मेले पर हुरियारों ने पीतल और स्टील की पिचकारियों से जमकर बरसाए रंग

पलवल,15 मार्च-पलवल जिले के गांवों व शहरी क्षेत्र में धुलैंडी का त्यौहार जहां हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।वहीं, ब्रज के गांव सौन्दहद व बंचारी में ऐतिहासिक फूलडोर मेले को बृजवासियों ने 3 से 4 फिट की पिचकारियों से रंग बरसा कर धूमधाम से मनाया।मेले को देखने के लिए ब्रज क्षेत्र के अलावा दूर दराज के गांवोंं से हजारों की संख्या में दर्शक गांव बंचारी व सौन्दहद पहुंचे।शनिवार की सुबह से गांवो में मनाए जाने वाले फूलडोर के मेले पर हुरियारों ने पीतल और स्टील व लोहे की 3 से 4 फिट की बडी बडी पिचकारियों से चौपालों पर खडे होकर गांव पहुंचने वाले दर्शकों को होली के रंग में सराबोर कर दिया।

धुलेंडी के बाद पलवल जिले के गांव सौन्दहद व बंचारी में ऐतिहासिक फूलडोर मेले को बृजवासियों ने 3 से 4 फिट की पिचकारियों से रंग बरसा कर धूमधाम से मनाया।गांव सौंध में 40 चौपालों पर तो वहीं बंचारी में 30 चौपालों पर एक दूसरे पर कंपीटीशन से जमकर रंग बरसाया गया।गांवो की पंचायत ने गांवो में पहुंचने पर बंचारी के सरपंच सीताराम व सौन्दहद के सरपंच तुहीराम सहित सैकड़ो ग्रामीणो द्वारा रंग गुलाल आदि लगाकर स्वागत किया गया।वहीं,मेले में अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ।

दाऊजी महाराज मन्दिर के प्रांगण से फूलडोर मेले का शुभारंभ

दरअसल,शनिवार की सुबह से गांवो में मनाए जाने वाले फूलडोर के मेले पर हुरियारों ने पीतल और स्टील व लोहे की 3 से 4 फिट की बडी बडी पिचकारियों से चौपालों पर खडे होकर गांव पहुंचने वाले दर्शकों को होली के रंग में सराबोर कर दिया।गांव सौंदहद में पक्की चौपाल से फूलडोर मेले की शुरुआत की गई तो वहीं गांव बंचारी में ऐतिहासिक भगवान कृष्ण के बड़े भाई दाऊजी महाराज मन्दिर के प्रांगण से फूलडोर मेले का शुभारंभ किया गया।यहां हुरियारों ने कौन गांव के कुमर कन्हैया कौन गांव की गोरी रे रसिया,नन्दगांव के कुमर कन्हैया और बरसाने की गोरी रे रसिया जैसे विभिन्न रसिया प्रस्तुत किए और ढोल नगाडों की धुन पर जमकर नृत्य किया। मेले में निकलने वाले हुरियारे सभी दर्शकों को बडी बडी पिचकारियों से रंगों में सरावोर करते चले जाते हैं।फूलडोर मेले में परम्परा के अनुसार दो पार्टियांं बनाई जाती हैं,जो एकपर पीतल व तांबे आदि की बनी पिचकारियों से जमकर रंग बरसाते हैं।

फूलडोर मेले में हजारों महिला पुरुषों ने लिया हिस्सा

मेला देखने के लिए बाहर से आने वाले मेहमानों और दर्शकों के लिए गांव की सभी चौपालों पर भी खानपान की पूरी व्यवस्था रहती है।महिलाऐं भी रंग बिरंगे कपडे व सोने-चांदी के आभूषणों से परिपूर्ण रहती हैैं तथा होली के मेले में फाग ,रसिया आदि गाकर जमकर नृत्य करती हैं।बंचारी गांव में लगने वाले फूलडोर मेले में विदेशों में अपने हुनर का डंका बजाने वाली भजन गायन पार्टी के कलाकारों ने होली के फाग प्रस्तुत कर सभी दर्शकों को वाहवाह कहने को मजबूर कर दिया।ग्रामीणों ने मेले में पहुंचे देश विदेश के मेहमानों का जहां रंग गुलाल से स्वागत किया तो वहीं अनेक प्रकार के व्यंजनों के साथ उन्हें दावत भी दी।ग्रामीण महिला व पुरुष सुबह से ही चौपालों पर एकत्रित होना शुरू हो गए।गांव की प्रत्येक चौपाल पर ड्रमों में रंग व गुलाल रखा गया,जहां सेे हुरियरों नेे पिचकारियों में रंग भरकर एक दूसरे पर बरसाया। फूलडोर के मेले के दौरान यहां दो पार्टियांं बनाई जाती हैं जो एक दूसरे पर पीतल व तांबे आदि की बनी पिचकारियों से जमकर रंग बरसाते हैं।मेले के दौरान महिलाओं के साथ युवा और पुरुषों ने भी होली के फाग और रसियाओं की धुन पर जमकर नृत्य किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

डीजल की मार से डगमगाई प्राइवेट बस सेवा, किराया बढ़ाने की मांग तेज

अम्बाला -:लगातार बढ़ती डीजल कीमतों ने अब प्राइवेट और सहकारी बस संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अंबाला सेंट्रल बस स्टैंड स्थित दी सहकारी परिवहन कल्याण समिति की बैठक में बस ऑपरेटरों ने सरकार से बस किराया बढ़ाने की मांग उठाई। संचालकों का कहना है कि खर्च लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन किराए में बढ़ोतरी...

करनाल में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव लेने से किया इंकार

करनाल -:करनाल के इंद्री क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक बॉबी का शव खेतों में मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। युवक के शरीर और चेहरे पर चोटों के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले को लेकर समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर...

राजीव बिंदल के 75% जीत के दावे पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- पंचायत चुनावों को ‘सेमीफाइनल’ बताना गलत

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के पहले चरण के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा 75 प्रतिशत जीत का दावा किए जाने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह  ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा के दावों को वास्तविकता से दूर बताते हुए कहा कि पंचायत...

नशा तस्करों पर शिमला पुलिस का बड़ा प्रहार, 1.13 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

शिमला, संजू -: शिमला पुलिस  ने नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ते हुए सप्लाई और डिमांड नेटवर्क पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 134 मामले दर्ज किए हैं और 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब केवल...

डॉ राजीव बिंदल बोले…पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल  ने दावा किया कि प्रदेश की अधिकांश पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.