/ Aug 29, 2026

भाजपा नेता आशीष तायल बोले नायाब हरियाणा का नायाब बजट”..हर वर्ग को होगा लाभ

अम्बाला,17 मार्च-भारतीय जनता पार्टी ज़िला अंबाला के पुर्व कोषाध्यक्ष व भाजपा नेता आशीष तायल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा अपने शासनकाल के प्रथम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह “नायाब हरियाणा का नायाब बजट” है।आशीष तायल ने कहा कि इस बजट में प्रत्येक वर्ग चाहे वो गरीब हो,किसान हो,विद्यार्थी हो,व्यापारी हो,मजदूर वर्ग हो,बुजुर्ग हों या महिलाएं हों सबके कल्याण के लिए बहुत ही उत्कृष्ट घोषणाएं की गई हैं जिससे प्रत्येक वर्ग को लाभ होगा और उनके कल्याण के लिए यह घोषणाएं वरदान साबित होंगी।

आशीष तायल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चुनाव पूर्व जो घोषणाएं संकल्प पत्र के माध्यम से की गई थी इस बजट में उनको कार्यान्वयन करने की झलक भी नज़र आती है। बजट पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा हरियाणा की अर्थव्यवस्था के हितधारकों से विमर्श करके उनके सुझावों को बजट में शामिल करना भी एक सकारात्मक कार्य था जिसकी झलक इस बजट में स्पष्ट नज़र आई।इसके इलावा आनलाईन पोर्टल द्वारा मिले सुझावों पर भी इस बजट में कार्य किया गया है।

डिपार्टमेंट आफ फ्यूचर नाम से नया विभाग बनाने की घोषणा

आशीष तायल ने बताया कि इस बजट में अनेक ऐसे प्रस्ताव हैं जिससे हरियाणा उभरती हुई वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का मजबूती से मुकाबला कर पायेगा। इसके लिए हरियाणा को भविष्य सक्षम बनाने के लिए डिपार्टमेंट आफ फ्यूचर नाम से एक नया विभाग बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। इसके इलावा Haryana AI Mission की स्थापना द्वारा प्रदेश के 50,000 से अधिक युवा और पेशेवर अत्याधुनिक तकनीक में प्रशिक्षित होंगे जिससे उनको रोजगार के लिए नये अवसर उपलब्ध होंगे।कृषि क्षेत्र की बेहतरी के लिए कैसे किसानों की लागत कम हो और उनकी फसलों की पैदावार को बढ़ाकर हर फसल को एम एस पी पर खरीदना इस बजट की प्राथमिकताओं में से एक हैं ताकि किसान भाईयों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।कृषि प्रधान प्रदेश के मद्देनजर किसानों के उत्थान के लिए इस बजट में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अनेकों घोषणाएं की हैं।

सुशिक्षित हरियाणा के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने यह ध्यान रखा कि प्रदेश के हर शिशु,हर किशोर,हर किशोरी,हर यावक और हर युवती को अत्याधुनिक एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले। इसके लिए भी विभिन्न प्रकार की घोषणाएं की गई जिसमें मुख्यमंत्री युवा कौशल सम्मान योजना, मुख्यमंत्री कौशल पदक सम्मान विजेता,कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना जैसी अनेकों योजनाएं हैं। स्वस्थ हरियाणा के अंतर्गत हरियाणा में हर जिले में एक मैडीकल कालेज की घोषणा से डाक्टर बनने के इच्छुक युवाओं को भारी लाभ होगा।इसके इलावा आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी,सिद्ध और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धतियों पर भी विशेष जोर दिया गया है। इसके इलावा औद्योगिक इकाइयों में निवेश को बढ़ावा देने पर भी इस बजट में जोर रहा इसके साथ ही उद्योग को हरियाणा में सरल व सुगम बनाया जाये इसके लिए विभिन्न स्कीमों की घोषणा की गई है।सूक्ष्म, छोटे तथा मध्यम उद्योगों के उत्थान के लिए भी कार्य किया गया।सबके लिए आवास के अंतर्गत प्रत्येक जरुरतमंद को किफायती दरों पर पक्के मकान मिल सकें इसके लिए भी योजना का ऐलान किया गया।महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान करके मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपना वादा पूरा किया है। इस योजना से महिलाओं के सशक्तिकरण को सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.