/ Oct 16, 2026

विदेशों से सेब की नर्सरी में वायरस को लेकर कुलदीप राठौर ने घेरी अपनी सरकार

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश में विदेश से आ रहे सेब की नर्सरी वायरस का मामला मंगलवार सदन में गूंजा।उद्योग से कांग्रेस के विधायक कुलदीप राठौर ने सदन प्रश्न काल के दौरान यह मामला उठाया और सरकार से विदेश से आ रही नर्सरी की जांच की मांग उठाई।सदन में बागवानी मंत्री द्वारा दिए गए जवाब पर कुलदीप राठौर असंतुष्ट नजर आए और मापदंडों के अनुसार ही प्रदेश नर्सरी की जांच करने का आग्रह किया।

बागवानी मंत्री ने दिया आश्वासन

कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि विदेशों से नर्सरी आ रही है और इन नर्सरी को 1 साल तक क्वॉरेंटाइन करना जरूरी है,लेकिन काफी ज्यादा व्यापारी ऐसे हैं जो हिमाचल से बाहर है और ऐसे देखने में आ रहा है कि मापदंड पूरे नहीं कर रहे हैं और बगैर क्वॉरेंटाइन नर्सरी अवैध रूप से बहुल क्षेत्र में बेची जा रही है जिससे वायरस का खतरा बढ़ गया है.उन्होंने कहा कि 2023 में कश्मीर में भी स्केब रोग ने 40% से ज्यादा सेब की फसल को नष्ट कर दिया था.ऐसे में बाहर से आने वाले नर्सरी पर नजर रखना जरूरी है,इसको लेकर आज सदन के अंदर मामला उठाया गया लेकिन इसको लेकर बागवानी मंत्री द्वारा स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दिया गया।हालांकि सदन में बागवानी मंत्री ने आश्वासन दिया कि जो कवरन्टीन के नियम है उन्हें मजबूती से सुनिश्चित करेंगे और बाहर से जो नर्सरी आयात होती है वह मापदंडों के मुताबिक और क्वालिटी हो।

उचित कदम उठाने की उठाई मांग-कुलदीप राठौर

वहीं कुलदीप राठौर ने कहा कि जो बाहर से नर्सरी आयत की जा रही है वह काफी महंगी है और हिमाचल प्रदेश के बागवान इसको नहीं ले पा रहे हैं.वहीं उन्होंने बागवानी विश्वविद्यालय पर भी सवाल उठाए.उन्होंने कहा कि हर साल करोड़ों रुपए बागवानी विश्वविद्यालय पर खर्च किए जा रहे हैं और वहां पर वैज्ञानिक भी हैं लेकिन हैरानी की बात है कि अब तक हिमाचल के जलवायु के मुताबिक यहां पर सेब की नर्सरी तैयार नहीं की जा रही है और जो नर्सरी विदेश से आते हैं वहां पर जलवायु अलग होती है और वहां की मिट्टी भी अलग है.उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में यदि शोध नहीं हो पा रहा है तो पैसे क्यों बर्बाद किया जा रहे हैं.आज समय है कि सेब उद्योग को बचाने की कोशिश की जाए क्योंकि सेब पर भारी संकट पैदा हो गया है.पहले ही विदेशों से आयात शुल्क काफी कम कर दिया गया है.जिसे हिमाचल के सिर पर संकट गहरा गया है

औरंगजेब को लेकर हो रही राजनीति पर कहा ये

वहीं देश में औरंगजेब को लेकर हो रही राजनीति पर भी कुलदीप राठौर ने भाजपा पर निशाना साधा.उन्होंने कहा कि देश में आज महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दे हैं देश पर कर्ज काफी बढ़ रहा है,बेरोजगारी बढ़ रही है लोगों का ध्यान भटकने के लिए इस तरह के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं और देश का सौहार्द बिगड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.