/ May 07, 2026

पत्नी और बेटे पर एफआईआर पर बोले राजेंद्र राणा. कार्यालय के इशारों पर दो घंटे में किया गया केस दर्ज

हमीरपुर, अरविन्द सिंह( TSN)-जिला सिरमौर के पच्छाद पुलिस स्टेशन में पत्नी अनीता राणा और बेटे अभिषेक राणा के खिलाफ एफआईआर पर पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रतिक्रिया दी है। हमीरपुर में प्रेस वार्ता का राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के इशारों पर यह एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि अनिल वर्मा की ओर से झूठी शिकायत दी गई है। जिस जेसीबी की चोरी के आरोप अभिषेक राणा और अनीता राणा पर लगाए गए हैं वह जेसीबी अभिषेक राणा के नाम से है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि झूठी शिकायत देने वाले अनिल वर्मा ने जेसीबी को किराए पर चढ़ा दिया था और अभिषेक राणा ने पुलिस की मौजूदगी में अपनी जेसीबी का कब्जा लिया था। जबकि क्रेशर स्थापित करने के लिए भी करोड़ों रुपए की राशि अनिल वर्मा को दी गई है। इस व्यक्ति ने क्रेशर लगाने का वादा किया लेकिन पिछले 4 साल से क्रेशर को संचालित नहीं किया है। इस व्यक्ति के खिलाफ मोहाली में धोखाधड़ी का केस भी दर्ज करवाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के इशारों पर महज 2 घंटे में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अब न्यायालय में लड़ाई लड़ी जाएगी।

HRTC बस पर हुए ह.मले पर कहा ये

वहीं राजेंद्र राणा ने चंडीगढ़ से हमीरपुर आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की हमीरपुर डिपु की बस पर हुए हमले को लेकर कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार को केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से बात करनी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाएं आने वाले समय के लिए उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि जिस तरीके से खालिस्तान के भिंडरावाले की चीजें चल रही है इससे वातावरण खराब हो रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

सेब उत्पादकों के हितों के लिए एचपीएमसी को मजबूत बनाने पर जोर, खरीद प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) को मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार शाम आयोजित समीक्षा बैठक में...

वोट चोरी का मुद्दा उठा चुकी है कांग्रेस, बंगाल में सरकार संविधान के अनुसार चलेगी- विक्रमादित्य सिंह

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचायत और जिला परिषद चुनावों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और प्रदेश में सड़क नेटवर्क को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रदर्शन का सर्वे किया गया, जिसमें ग्रामीण...

ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान और वारिस पठान के बयान पर बोले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज

अंबाला : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब में हो रहे ब्लास्ट को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि अगर भगवंत मान अपने आरोप साबित नहीं कर सकते तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही...

अंबाला रेंज में 30 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ नष्ट, IG बोले- नशा तबाही का रास्ता

अंबाला -:हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज अंबाला रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबाला के भड़ोग में भारी मात्रा में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया। अंबाला रेंज के IG पंकज नैन की मौजूदगी में अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों में पकड़े...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.