/ Jun 12, 2026

विक्रमादित्य सिंह बोले सांसद कंगना रनौत के पास DISHA की महत्वपूर्ण बैठक लेने का नहीं समय

शिमला,संजु चौधरी( TSN)-हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने 11 महीने की देरी के बाद मंडी में DISHA प्रो डेवलपमेंट कमेटी का गठन किया.इसको लेकर हिमाचल सरकार में विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर निशाना साधा है.विक्रमादित्य सिंह ने कहा की कंगना रनौत संसद की जिम्मेदारियां नहीं निभा रही है.उन्हें सांसद बने एक साल से ज्यादा का समय हो गया,लेकिन सांसद के अधीन होने वाली DISHA की महत्वपूर्ण बैठक लेने का समय भी मंडी संसद के पास नहीं है

कंगना रनौत को दी नसीहत

मंडी भाजपा सांसद कंगना रनौत पर ज़ुबानी हमला बोलते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रनौत को सांसद बने एक साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन कंगना केवल अपने कैफे के उद्घाटन के समय ही प्रदेश में नजर आई. सांसद कंगना रनौत के पास DISHA की महत्वपूर्ण बैठकों में आने का भी समय नहीं है.विक्रमादित्य ने कंगना रनौत को नसीहत देते हुए कहा की सांसद होने के नाते उन्हें अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करना चाहिए.

वक़्फ़ बोर्ड संशोधन बिल पर दी प्रतिक्रिया

वक़्फ़ बोर्ड संशोधन बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया ब्लॉक के घटक दलों ने सदन में मजबूती के साथ अपना पक्ष इस विषय पर रखा है.दिल में बहुत सारे विरोधाभासी पहलू हैं जिन पर काम करने की जरूरत है.विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार को संवैधानिक ढांचे में रहकर काम करने की जरूरत है.कहा जा रहा है कि यह बिल संविधान के ढांचे के अनुसार नहीं है.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार

वहीं,केंद्र से मदद के मुद्दे पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है.विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को भूलने की बीमारी हो गई है.विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाल ही में विधानसभा का बजट सत्र हुआ है सदन में ऑन रिकॉर्ड उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर बात करते हुए केंद्र से मिल रही मदद के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है.मुख्यमंत्री PDNA के तहत मिलने वाली मदद की बात कर रहे हैं जो केंद्र से अभी तक प्रदेश सरकार को नहीं मिली है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने जयराम ठाकुर से की मुलाकात, कुसुम्पटी में भाजपा की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा

शिमला,संजू- चमियाणा वार्ड से जिला परिषद चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले नव निर्वाचित सदस्य खुश विक्रम सेन ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मुलाकात की।इस दौरान उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनावों...

ओमान तट के पास तेल टैंकर हादसे में हमीरपुर का युवा नाविक आदित्य शर्मा लापता

हमीरपुर,अरविंद-:ओमान तट के निकट हुए तेल टैंकर हादसे ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शोक की लहर दौड़ा दी है। जिले के गलोड़ क्षेत्र के हड़ेटा गांव निवासी 23 वर्षीय नाविक आदित्य शर्मा इस घटना में प्रभावित हुए चालक दल के सदस्यों में शामिल थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार,जहाज पर कुल 24 भारतीय नाविक सवार...

धर्मशाला वनडे से पहले भारतीय टीम कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची, सुरक्षा घेरे में होटल के लिए रवाना

कांगड़ा,राहुल चावला-:अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले एकदिवसीय मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। टीम के पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों और जिला प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह सक्रिय नजर आए और खिलाड़ियों को...

इंडियन मॉनिटर लिज़र्ड के शिकार पर वन विभाग की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

धर्मशाला,राहुल-:सेरा थाना क्षेत्र की बीट नरवाना में संरक्षित वन्यजीव इंडियन मॉनिटर लिज़र्ड के शिकार का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।मामले की सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची,लेकिन संदिग्ध शिकारी वहां से फरार हो चुका था।फिलहाल विभाग आरोपी की तलाश में जुटा...

नीट पर शिमला में महासंग्राम, स्कैंडल पॉइंट पर धारा 163 तोड़ SFI का हल्ला बोल दी गिरफ्तारियां,पुलिस के साथ हुई झड़प

शिमला,संजू-:नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर देश भर में जारी आक्रोश की आग अब हिमाचल प्रदेश भी पहुंच गई है।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक स्कैंडल पॉइंट पर गुरुवार शाम 3:30 बजे SFI के कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.