विमल नेगी की मौ.त पर भाजपा कर रही ओछी राजनीति : विधायक सुरेश कुमार

हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-भारतीय जनता पहले 5 और अब 6 भागों में बंटी ये बात भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने सर्किट हाउस हमीरपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी आपस में ही उलझी हुए है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने नशे को लेकर अब अहम भूमिका निभाई है।उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी नशे के मामले में सल्पित पाए गए तो उन्हें तुरंत निष्काशित किया जाएगा।इस अवसर पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा,पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन भारती, कांग्रेस नेता डॉ पुष्पेंद्र वर्मा,बड़सर से कांग्रेस नेता सुभाष ढ़ाढवलिया व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

प्रदेश सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए उठाए ऐतिहासिक कदम

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि इस बार बजट में नशे की रोकथाम व सौदागरों के खिलाफ कड़े कानून लेकर आए है जिसमें मृत्युदंड तक का प्रावधान किया गया है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के कड़े रुख के चलते पुलिस ने पंजाब सहित नेपाल से मुख्य सौदागरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है जिसके लिए पुलिस बधाई के पात्र है।

विमल नेगी की मौत पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पास प्रदेश में कोई मुद्दा बचा नहीं है इसलिए इस तरह के झूठे हथकंडे अपनाने का काम रही है।उन्होंने कहा कि विमल नेगी की मृत्य दुखद घटना है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसकी जांच के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए है।उन्होंने कहा कि विमल नेगी के परिजनों ने भी जांच पर संतुष्टि व्यक्त की है।

जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को खुला छोड़ रखा था

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बजट पर दी गए प्रतिक्रिया पर पलट वार करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि जय राम ठाकुर को बजट फीका ही दिखेगा क्योंकि उन्होंने प्रदेश के खजाने को लुटाने का काम किया था।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के साथ ही अतिरिक्त धन जुटाने के लिए सख्त कदम उठाए है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को खुला छोड़ रखा था जिससे प्रदेश की सम्पदा गलत हाथों में जा रही थी।

राज्य चयन आयोग में भर्ती प्रकिया पर सुरेश कुमार ने कहा कि सरकार ने भर्ती प्रकिया शुरू करने के निर्देश आयोग को दे दिए है और जल्द ही परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन की प्रकिया जारी है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.