/ Oct 16, 2026

महाराणा प्रताप सागर पौंग बांध को वाटर टूरिज्म का हब बनाने की कवायद तेज

राहुल चावला,धर्मशाला-महाराणा प्रताप सागर पौंग बांध को वाटर टूरिज्म का हब बनाने की कवायद तेज हो गई है।इसी माह से पौंग बांध में वाटर स्पोटर्स गतिविधियों को शुरू किया जाएगा,जिसकी शुरूआत फतेहपुर उपमंडल स्थित पर्वतारोहण केंद्र के वाटर स्पोटर्स सेंटर से की जाएगी।इसी के साथ पौंग बांध के अन्य क्षेत्रों बाथू की लड़ी,नंगल चौक व खब्बल एरिया में भी वाटर स्पोटर्स गतिविधियों को शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार वाटर स्पोटर्स गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है,इसी कड़ी में पौंग बांध में इसके प्रयास किए जा रहे हैं,जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य के जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।पौंग बांध 24,529 हेक्टेयर(60,610 एकड़) के क्षेत्र में फैला है और झीलों का हिस्सा 15,662 हेक्टेयर (38,700 एकड़) है। ब्यास नदी पर बने पौंग बांध के पास पोंग बांध वन्यजीव अभयारण्य भी है,जो पर्यटकों के लिए एक और आकर्षण है।

टेंडर अवार्ड हुए बीता महिना

पौंग डैम में वाटर स्पोटर्स को प्रमोट करने के लिए टेंडर किया गया था, जिसे अवार्ड हुए एक माह का समय बीत चुका है। इसके बाद की औपचारिकताओं को पूर्ण किया जा रहा है। जिसके तहत एग्रीमेंट साइन होना है और स्पाट विजिट किया जाएगा, जिसके बाद टेंडर लेने वाली फर्म अपनी बोटस पौंग डैम में उतारेगी। इसी माह पौंग डैम में वाटर स्पोटर्स गतिविधियों की शुरूआत हो जाएगी।

कई स्थलों पर शुरू हो सकती हैं गतिविधियां

अभी वाटर स्पोटर्स गतिविधियों को पर्वतारोहण केंद्र के फतेहपुर उपमंडल स्थित वाटर स्पोटर्स सेंटर में शुरू किया जा रहा है।धीरे-धीरे अन्य क्षेत्रों में भी वाटर स्पोटर्स गतिविधियों को शुरू किया जाएगा।पौंग बांध जलाशय बहुत बड़ा है, जिसमें बहुत से स्थान हैं, जहां पर वाटर स्पोटर्स गतिविधियां हो सकती हैं।वाटर स्पोटर्स में यूनिक गतिविधियों के प्रयास वन्य प्राणी विभाग के साथ मिलकर अन्य स्थानों जैसे बाथू की लड़ी, नंगल चौक, खब्बल एरिया में वाटर स्पोटर्स गतिविधियां शुरू की जाएंगी। वाटर स्पोटर्स में यूनिक गतिविधियों को भी पौंग डैम में शुरू करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे कि पर्यटकों को आकर्षित कर पौंग डैम को वाटर टूरिज्म का हब बनाया जा सके।

हेमराज बैरवा, डीसी, जिला कांगड़ा ने बताया कि
पौंग बांध में वाटर स्पोटर्स गतिविधियां इसी माह से शुरू की जाएंगी। इसके लिए टेंडर अवार्ड हुए एक माह का समय बीत चुका है। पौंग बांध में वाटर स्पोटर्स गतिविधियों की शुरूआत वाटर स्पोटर्स सेंटर से की जाएगी, जबकि इसके बाद बाथू की लड़ी, नंगल चौक, खब्बल एरिया में भी इसे शुरू किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.