राजीव बिंदल ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा

Una,Rakesh(TSN)-ऊना जिला में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा.उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा की आए दिन खून बला.त्कार ह.त्या जैसी घटनाओं के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.

राजीव बिंदल ने कहा कि चंबा के अंदर दलित युवक की ह.त्या ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है,वहां पर नेता विपक्ष और हम सभी लोग गए.सरकार की गंभीरता का ना होना साफ दिखता है कि युवक को पांच टुकड़े किए थे लेकिन वहां पर मुख्यमंत्री और गृह मंत्री आज तक भी नहीं जा सके.प्रदेश में माफिया राज चरम पर है,पहले ऊना अवैध माइनिंग के लिए जाना जाता था,लेकिन अब प्रदेश के अन्य जिलों में भी माफिया राज लगातार बढ़ रहा है.मंडी के अंदर एसडीएम को माफिया के लोगों द्वारा दौड़ दौड़कर उसकी पिटाई की गई प्रदेश में माफिया के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार इसके प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रही है

विमल नेगी मामले में परिवार के सदस्यों ने CBI जांच की रखी है माग

राजीव बिंदल ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा विमल नेगी की मौ.त के मामले पर पर्दा डालने का प्रयास हो रहा है.परिवार के सदस्य द्वारा सीबीआई की जांच करवाई जाने की मांग की है,लेकिन प्रदेश सरकार सीबीआई जांच करवाने से क्यों परहेज कर रही है.वही उन्होंने ऊना जिला में लगा पावर प्रोजेक्ट भी उसी कंपनी द्वारा बनाया जा रहा था वह भी शंका के घेरे में है.उन्होंने ऊना में लगा सोलर पावर प्रोजेक्ट को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं.राजीव बिंदल ने साफ कहा है कि भारतीय जनता पार्टी विमल नेगी के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है,हम पूरी तरह से परिवार के साथ है क्योंकि जब तक परिवार के सदस्य को इंसाफ नहीं मिल जाता वह पीछे नहीं हटेंगे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईजीएमसी शिमला ने रचा इतिहास, पहली बार रोबोटिक तकनीक से बड़ी आंत के कैंसर की सफल सर्जरी

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल Indira Gandhi Medical College and Hospital यानी आईजीएमसी शिमला ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार बड़ी आंत यानी कोलन कैंसर की सफल रोबोटिक सर्जरी की गई है। इस उपलब्धि को प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा तकनीक की दिशा...

95.67 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, ज्वाली के गौरव कुमार पर जिला कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन

राहुल चावला ,धर्मशाला – कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वाली के चलवाड़ा निवासी गौरव कुमार और उसके परिवार की 95,67,741 मूल्य की कथित अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। जानकारी के...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का तीखा हमला

​शिमला,संजू-:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव औरअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में तीसरी बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज ही पेट्रोल...

खेल और तिरंगे का नशा करें युवा..सफलता की बीमारी ही सबसे बड़ी जीत : बबीता फोगाट

कांगड़ा, राहुल -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बबीता फोगाट ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को किसी चीज का नशा करना है तो वह खेल और तिरंगे का होना चाहिए। खेल ऐसा नशा है, जिसकी “बीमारी” भी सफलता लेकर आती...

चुनावों को किसी किसी तरीके से प्रभावित करने के नए नए हथकंडे अपना रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू- जयराम

मंडी धर्मवीर -: सूबे में जारी शहरी निकाय व पंचायती राज चुनावों के बीच बीते रोज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए फैसलों पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निशाना साधा है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.