/ Aug 29, 2026

भैंस को ढूंढने को हरियाणा पुलिस ने उत्तर प्रदेश तक लगाई दौड़… 225 सीसीटीवी खंगाल की बरामद

Ambala, 08 April-अंबाला पुलिस की सीआइए टीम ने एक ऐसा चोर गिरोह को पकड़कर पर्दाफाश किया हैं जो लगभग बीस लाख से भी ज्यादा कीमत की गाडी मे चोरी करने आते थे, ये चोर कोई सोने चांदी या नगदी के चोर नहीं बल्कि वे महँगी नस्ल की भैंस चुराते थे वो भी मुर्रा नस्ल की महंगी भैंस, और सुनकर सभी हैरान होंगे कि उस भैंस को चुराकर सकार्पियो जैसे महंगी गाडी मे ले जाते थे ! ताज़ा मामला अंबाला के जटवाड़ गावं का हैं जहाँ राजेंद्र सिंह नामक किसान के घर से एक भैंस व उसका बछड़ा चोरी हो गए थे जिसकी शिकायत पुलिस को करने के बाद पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों तक पहुंच गई और एक आरोपी को पकड़ लिया व भैंस भी बरामद कर ली !

ये हैं पूरा मामला

अंबाला के गावं जटवाड़ गावं से कुछ दिन पहले एक भैंस व उसका बछड़ा चोरी हो गए थे,जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई फिर वहाँ के सरपंच अंबाला के एसपी से मिले और एसपी ने सीआइए-1 के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरजिंदर की अगुवाई मे एक टीम बनाई ! इंस्पेक्टर हरजिंदर ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.वहीं गावं की पंचायत द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे मे देखा की दो चोर मुँह पर कपड़ा ढके भैस ले जा रहे हैं और अगले कैमरे मे देखकर हैरान रह गए कि वे स्कारपीयो जैसी गाडी मे भैंस को ले जा रहे हैं ! पुलिस आगे जाती रही और गावं मे लगे कैमरे चेक करती रही. इस तरह से लगभग 250 के करीब सीसीटीवी चेक करती हुई यूपी के सहारनपुर पहुंचे गई और उसके बाद आरोपी तक पहुंची और उसे गिरप्तार किया साथ ही भैंस व उसका बछड़ा भी बरामद कर लिया ! पुलिस ने अभी आरोपी के साथी व काले रंग की सकार्पियो बरामद करने के लिए अलग अलग छापे मार रहे हैं !

भैंस मालिक किसान राजेंद्र का कहना हैं कि उनकी भैंस चोरी हो गई थी चोर बाहर से ताला तोड़कर भैंस ले गए थे लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से न सिर्फ चोरो को पकड़ा बल्कि उनकी भैंस जो चोरो ने आगे बेच दी थी वो भी बरामद कर ली हैं और मुझे सौप दी हैं ! उन्होंने कहा कि ये अंबाला पुलिस का बहुत ही बढ़िया काम हैं क्योंकि उनके पास एक ही भैंस थी जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रूपये हैं !

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.